लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: बिश्नोई परिवार के गढ़ आदमपुर को नहीं भेद पाईं बीजेपी की 'टिकटॉक' गर्ल सोनाली फोगाट, बड़े अंतर से हार

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2019 14:16 IST

हरियाणा चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार और 'टिकटॉक गर्ल' से मशहूर रहीं सोनाली फोगाट को आदमपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा चुनाव: आदमपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सोनाली फोगाट की हारकांग्रेस के कुलदीप विश्वोई ने बड़े अंतर से हराया, विश्नोई परिवार का गढ़ मानी जाती है आदमपुर सीट

हरियाणा के आदपुर सीट से 'टिकटॉक गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं बीजेपी उम्मीदवार सोनाली फोगाट विधानसभा चुनाव हार गई हैं। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार और वर्तमान विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बड़े अंतर से हराया।

आदमपुर सीट पहले से ही बिश्नोई का गढ़ मानी जाती रही है। पिछले 11 बार से यहां बिश्नोई परिवार जीत हासिल करती रही है लेकिन बीजेपी से सोनाली को मिले टिकट से मुकाबला दिलचस्प हो गया था। सोनाली फोगाट हरियाणा के हिसार जिले में संत नगर की हैं। वे अपने टिकटॉक वीडियो को लेकर काफी चर्चित रही हैं। सोनाली हरियाणा में बीजेपी की महिला मोर्चा के साथ भी काम कर चुकी हैं। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे ने बीजेपी को चौंकाया

बीजेपी ने हरियाणा में 75 से ज्यादा सीट जीतने का दावा किया था। कई एग्जिट पोल भी यह बता रहे थे कि बीजेपी की हरियाणा में प्रचंज बहुमत से वापसी होने जा रही है। हालांकि, चुनाव के नतीजों ने पेंच फंसा दिया है। रुझानों के अनुसार हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बन रहे हैं।

अभी तक जो आंकड़े सामने आये हैं उसके अनुसार बीजेपी 37 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 35 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने 8 सीटों पर बढ़त कायम रखी है। साथ ही पार्टी ने 2 सीटों पर जीत भी हासिर कर ली है। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019सोनाली फोगाटकुलदीप बिश्नोईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई