लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के नूंह में खनन माफिया की दबंगई, डीएसपी को डंपर से कुचला गया, मौके पर गई जान

By विनीत कुमार | Updated: July 19, 2022 15:00 IST

हरियाणा के नूंह में अवैध खनन रोकने गए एक सीनियर पुलिस अधिकारी को डंपर से कुचल दिया गया। मौके पर ही डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के नूंह में डीएसपी रैंक के अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को डंपर से कुचला गया।अवैध खनन होने की सूचना के बाद उसे रोकने पहुंचे थे सुरेंद्र सिंह बिश्नोई।आरोपी ड्राइवर फरार हैं और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

चंडीगढ़: हरियाणा के नूंह में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां खनन माफिया से भि़ड़ना पुलिस अधिकारी के लिए जानलेवा साबित हो गया। अवैध खनन को रोकने गए तावडू (मेवात) के डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई पर खनन माफियाओं ने डंपर चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बिश्नोई अवैध खनन होने की सूचना के बाद उसे रोकने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारी ने पत्थरों से लदे ट्रक को रूकने का इशारा किया था। हालांकि ड्राइवर ने गाड़ी धीमी करने की बजाय उसे तेज कर दिया और सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को कुचलता हुआ भाग गया।

आरोपी ड्राइवर फरार हैं और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस तमाम के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

इस घटना के बाद हरियाणा पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, डीएसपी तावडू सुरेंद्र सिंह ने आज ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे दी। हरियाणा पुलिस अपने वीर अधिकारी के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है है। अपराधियों को न्याय के दरवाजे तक लाने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

सुबह 11 बजे के करीब पहुंची थी पुलिस

सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को सूचना मिली थी कि अरावली पर्वत श्रृंखला के पास पचगांव में अवैध रूप से पत्थरों का खनन किया जा रहा है। इसके बाद वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस कर्मियों को देखते ही अवैध खनन में शामिल लोग मौके से भागने लगे। बिश्नोई ने रास्ते में खड़े होकर पत्थर लदे वाहनों को रुकने का इशारा किया। हालांकि ट्रक के चालक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, अधिकारियों के मुताबिक, डीएसपी के चालक और सुरक्षाकर्मी ने सड़क के किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र सिंह को फौरन पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि 8 मार्च को विधानसभा में पेश किए गए 2021-22 के लिए हरियाणा के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार 2014-15 से सितंबर 2021 तक वैध दस्तावेजों के बिना खनिजों के खनन और दूसरे जगह भेजने के 21,450 मामलों का पता चला था। साल 2009 में सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के आदेश के बावजूद, अरावली क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार खनन बेरोकटोक जारी है।

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज