लाइव न्यूज़ :

14 साल बाद हरियाणा की सत्ता में चौटाला परिवार की वापसी, देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत बने डिप्टी सीएम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2019 14:40 IST

जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने रविवार को हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ हरियाणा की सत्ता में 14 साल बाद चौटाला परिवार की वापसी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देओपी चौटाला 24 जुलाई 1999 से 4 मार्च 2005 तक सूबे के मुख्यमंत्री थे। 57 विधायकों, जिनमें भाजपा के 40, जजपा के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने रविवार को हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ हरियाणा की सत्ता में 14 साल बाद चौटाला परिवार की वापसी हो गई। गौरतलब है कि दुष्यंत चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते और चौ. देवीलाल के पड़पोते हैं। ओपी चौटाला 24 जुलाई 1999 से 4 मार्च 2005 तक सूबे के मुख्यमंत्री थे। इस बार के चुनाव में हरियाणा की जनता को यह तय करना था कि चौ. देवीलाल की विरासत को कौन आगे बढ़ा रहा है। जनता ने दुष्यंत के नाम पर मुहर लगा दी।

हरियाणा की सत्ता में रहा चौटाला परिवार का दबदबा 

बतौर मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल का पहला कार्यकाल 1977 से 1979 तक रहा। इसके बाद दूसरा कार्यकाल 1987 से 1989 तक रहा। इसके बाद उनके बेटे ओपी चौटाला 1989 से 1990 तक मुख्मंत्री रहे। इसके बाद 1999 से 2005 तक ओपी चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 14 साल बाद ओपी चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

सीएम और डिप्टी सीएम ने ली शपथ

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शनिवार को मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश में अगली सरकार बनाने का न्यौता दिया था। इससे पहले भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद खट्टर ने जेजेपी और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ प्रदेश में सरकार गठन का दावा पेश किया था। खट्टर ने बताया कि 57 विधायकों, जिनमें भाजपा के 40, जजपा के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई