लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: BJP विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन करने के आरोप में 17 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2021 07:41 IST

करीब 500 किसानों ने इंको चौक पर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों में राज्य सरकार व भाजपा-जजपा विधायकों के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक असीम गोयल ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा में किसानों के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया है।विधायक असीम गोयल ने अपने खिलाफ उकसाने, गाली-गलौज करने व धमकी देने के आरोप में किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

अंबालाहरियाणा में अंबाला सिटी सीट से भाजपा विधायक असीम गोयल के आवास के बाहर प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने 17 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह, जय सिंह और गुलाब सिंह के रूप में हुई है।

विधानसभा में बुधवार को गोयल के कथित किसान-विरोधी बयान के खिलाफ बीकेयू कार्यकर्ताओं और किसानों ने विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।

असीम गोयल ने सफाई में कहा कि विधानसभा में किसानों के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया-

इस बीच, असीम गोयल ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा में किसानों के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया है। गोयल ने कहा, ''अगर अब भी उन्हें लगता है कि मैंने उन्हें ठेस पहुंचाई है तो मुझे माफी मांगने में कोई संकोच नहीं है।'' करीब 500 किसानों ने इंको चौक पर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों में राज्य सरकार व भाजपा-जजपा विधायकों के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला।

इंको चौक पर प्रदर्शन करने वाले किसानों के खिलाफ बीजेपी विधायक असीम गोयल ने दर्ज कराया केस

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर वीरवार को इंको चौक पर प्रदर्शन के दौरान विधायक असीम गोयल ने अपने खिलाफ उकसाने, गाली-गलौज करने व धमकी देने के आरोप में पुलिस को शिकायत कर केस दर्ज करवाया है। देर रात 17 किसानों को नामजद करने के अलावा कई नामालूम पर केस दर्ज किया गया। बलदेव नगर थाने में सुरक्षा एजेंट नवीन के बयान और वीडियोग्राफी के आधार धारा 114, 147, 149, 188, 294, 341, 500, 504 और 506 में कार्रवाई की गई।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :हरियाणाअंबालाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल