लाइव न्यूज़ :

टोहाना में 50 हजार वोटों से हारे हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने किया इस्तीफे से जुड़ी खब़रों का खण्डन, बताया अफवाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 15:21 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजे: गुरुवार दोपहर तीन बजे तक प्राप्त रुझान के अनुसार राज्य की 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 37 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 34 पर आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा की टोहाना सीट से सुभाष बराला को जेजेपी के देवेंद्र सिंह बबली ने करीब 50 हजार वोटों से हराया। बराला की हार के बाद मीडिया में दावा किया गया कि बराला ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की ख़बरों का खण्डन किया है। हरियाणा की टोहाना सीट से बराला को जननायक जनता पार्टी (JJP) के देवेंद्र सिंह बबली ने 44 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। बराला की हार की ख़बरों के साथ ही कुछ मीडिया हाउस ने रिपोर्ट चलायी की बराला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

21 अक्टूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुए थे। दोपहर तीन बजे तक के रुझान के अनुसार राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार को अकेले दम पर बहुमत नहीं मिल पाएगा। अभी तक के रुझान के अनुसार बीजेपी 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर लीड कर रही है। 

महज 10 महीने पहले बनी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी 10 सीटों पर आगे चल रही है। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में सभी विपक्षी दलों से साथ मिलकर सरकार बनाने की अपील की। हुड्डा ने जेजेपी और अभय चौटाला के इनेलो को आश्वस्त किया कि कांग्रेस साझीदारों को पूरा सम्मान देगी।

हरियाणा में बीजेपी के कई स्टार उम्मीदवार हारते दिख रहे हैं। रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट अपनी सीटें हार चुके हैं। वहीं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाल भी कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह बिश्नोई से हार चुकी हैं।

subhash barala tohana seat result

 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019विधानसभा चुनावभूपेंद्र सिंह हुड्डादुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज