लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election 2024: पहलवान से कांग्रेस उम्मीदवार बनीं विनेश फोगाट, आज ससुराल से शुरू करेंगी अपना चुनावी अभियान

By आकाश चौरसिया | Updated: September 8, 2024 10:19 IST

ओलंपिक के बाद हरियाणा की जुलाना सीट पर होगा दंगल, यहां से कांग्रेस ने पहलवान विनेश फोगाट को मैदान में उतार दिया है। हालांकि, बीते 15 सालों में कांग्रेस का यहां से खाता तक नहीं खुला, इसलिए इस बार यहां मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Assembly Election 2024: विनेश फोगाट आज से शुरू करेंगी कैंपेनHaryana Assembly Election 2024: कांग्रेस ने उन्हें जुलाना सीट से बनाया उम्मीदवारHaryana Assembly Election 2024: रौचक होने जा रहा मुकाबला

Haryana Assembly Election 2024: ओलंपिक पहलवान और इस बार के विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना सीट से लड़ रहीं कैंडिडेट विनेश फोगाट अपना कैंपने रविवार से शुरू करने जा रही है। हालांकि, माना जा रहा है कि उनका ये अभियान पति के पैतृक गांव भक्ता खेड़ा से शुरू होगा। पहलवान विनेश फोगाट की उम्र 30 वर्ष है और ऐसे में उन्हें लेकर नौजवानों समेत ग्राम वासियों में भी जमकर उत्साह है और गांव में शामिल राठी समुदाय भी उनके समर्थन में उतर आया है।

ऐसे में ये बात मीडिया रिपोर्ट में सामने निकल कर आ रही है। एक स्पोर्ट्स स्टार और एक जाट प्रतिनिधि के रूप में उनके कद को देखते हुए, उनकी उम्मीदवारी ने जुलाना को एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र बना दिया है। बीते 6 सितंबर को उन्होंने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की थी और ऐसे में ये लगभग तय हो गया था कि वो इस बार के चुनाव में ताल ठोकने जा रही हैं। इस बीच खबर ये भी आई कि उन्होंने पार्टी से साफ कह दिया है कि उन्हें जुलाना सीट से टिकट दिया जाए, तो वो ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस कर पाएंगी। 

जुलाना सीट क्या है हाल..जुलाना सीट जाट बहुल बांगर क्षेत्र में स्थित है, जिस पर लंबे समय से इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का कब्जा रहा है। पिछले 15 साल से इस सीट पर इन्हीं राजनीतिक पार्टियों का कब्जा है। 2009 और 2014 के चुनावों में INLD के परमिंदर सिंह ने जीत हासिल की, जबकि 2019 में JJP के अमरजीत ढांडा ने जीत का दावा किया। राजनीतिक मैदान में विनेश फोगट के आगाज के साथ ही इस सीट पर एक नया क्रम देखने को मिल रहा है, क्योंकि कांग्रेस उन्हें आईएनएलडी और जेजेपी की पकड़ को चुनौती देने के लिए एक प्रमुख उम्मीदवार के रूप में पेश कर रही है।

विनेश के ससुर क्या बोलेफोगाट के ससुर राजपाल राठी ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि चुगामा खाप, जिसमें राठी समुदाय की खाप के साथ छह गांव, घरवाली, खेड़ा बख्ता, जमोला, करेला, जयजयवंती और घेरती शामिल हैं, मौजूद रहेंगे। अपना समर्थन दिखाने के लिए उनका अभियान शुरू हुआ। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019गुरुग्रामजींद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम