लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सड़कों और कॉलोनियों के नाम से हटेगा 'हरिजन' शब्द, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: June 3, 2022 11:44 IST

दिल्ली में सड़कों और कॉलोनियों के नाम से ‘हरिजन’ शब्द हटाकर उसके स्थान पर ‘डॉ आंबेडकर’ लिखा जाएगा। दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के अनुसार ‘हरिजन’ शब्द के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य होगा।

Open in App

नयी दिल्ली: दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों और कॉलोनियों के नाम से ‘हरिजन’ शब्द हटाकर उसके स्थान पर ‘डॉ आंबेडकर’ लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही एक अधिसूचना जारी की जाएगी। गौतम ने कहा कि ‘हरिजन’ शब्द के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य होगा।

उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों का कहना है कि यह शब्द “घृणास्पद और अपमानजनक” है। उन्होंने कहा कि एक संसदीय समिति ने सुझाव दिया था कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सभी विभागों और राज्य सरकारों को ‘हरिजन’ शब्द इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देते हुए ताजा दिशानिर्देश जारी करे।

मंत्रालय ने अप्रैल 2018 में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा था कि अनुसूचित जाति के लोगों को संबोधित करते समय ‘दलित’ और ‘हरिजन’ शब्द के इस्तेमाल से बचा जाए।

मंत्रालय ने ‘अनुसूचित जाति’ शब्द और क्षेत्रीय भाषाओं में इसके अनुवाद का प्रयोग करने को कहा था। गौतम ने कहा, “हम 2019 से इस दिशा में काम कर रहे हैं। दिल्ली एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग ने शहरी विकास विभाग को पत्र लिखकर इस पर जोर दिया था कि यह एक अपमानजनक शब्द है और अनुसूचित जाति के लोग इसे पसंद नहीं करते।” उन्होंने कहा, “हमारा प्रस्ताव है कि राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों और कॉलोनियों के नाम में ‘हरिजन’ शब्द हटाकर उसके स्थान पर ‘डॉ आंबेडकर’ लिखा जाए। कोविड-19 महामारी के कारण यह प्रक्रिया लंबित हो गई थी।”

मंत्री ने कहा कि उन्होंने कानून विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर प्रक्रिया पूरी करने को कहा है, जिसके बाद एक अधिसूचना जारी की जाएगी। दिल्ली में विकासपुरी, पालम और कोंडली समेत कई हरिजन बस्तियां हैं और कालकाजी इलाके में हरिजन कॉलोनी नामक एक सड़क है।

 

टॅग्स :दिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?