लाइव न्यूज़ :

Hardik Patel : 2 जून को भाजपा का दामन थामेंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोड़ा था कांग्रेस का साथ

By भाषा | Updated: May 31, 2022 12:38 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। यह जानकारी राज्य में पार्टी के प्रवक्ता ने मंगलवार को दी।

Open in App
ठळक मुद्देपाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चा में आए पटेल के हाल में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि वह राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।हार्दिक पटेल ने कांग्रेस नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते हुए फैसले करने की भाजपा की क्षमता और कार्यशैली की तारीफ की थी।

अहमदाबाद (गुजरात): कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। राज्य में पार्टी के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चा में आए पटेल के हाल में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि वह राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते हुए फैसले करने की भाजपा की क्षमता और कार्यशैली की तारीफ की थी। 

भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता यागनेश दवे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हार्दिक पटेल के दो जून को प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की खबर पुख्ता है।’’ 

पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने से पहले पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में दावा किया था कि पार्टी ने देश में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर केवल ‘‘एक अवरोधक की भूमिका निभाई’’ है और वह ‘‘हर चीज का केवल विरोध करने तक ही सिमट गई’’ है।

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरातBharatiya Janata Partyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी