लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- पार्टी ने हिंदुओं की आस्था को पहुंचाई ठेस

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 24, 2022 18:15 IST

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर गुजरात कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष की आलोचना की, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि कुत्तों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही ईंटों पर पेशाब किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देपटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती है।कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए पटेल ने पार्टी गुजरात विरोधी सोच होने का आरोप लगाया था।

गांधीनगर: हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल मंगलवार को देश की सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए नजर आए। पटेल ने ट्विटर पर गुजरातकांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष की आलोचना की, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि कुत्तों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही ईंटों पर पेशाब किया था। 

ऐसे में पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती है। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं! मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं? हिंदुओ से क्यों इतनी नफरत? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।"

बताते चलें, कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए पटेल ने पार्टी गुजरात विरोधी सोच होने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि कांग्रेस सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है और खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश करने में विफल रही है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पटेल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पटेल की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए