लाइव न्यूज़ :

"हनुमान दलित है...पूजा करने की जरूरत नहीं", संजय राउत ने उठाया सीएम योगी का पुराने बयान, अश्विनी चौबे को दी 'योगी चालीसा' पढ़ने की नसीहत

By आजाद खान | Updated: April 30, 2022 14:31 IST

अश्विनी कुमार चौबे ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए बालासाहेब ठाकरे का भी जिक्र किया है जिसके जवाब में संजय राउत ने उन्हें नसीहत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसद संजय राउत ने अश्विनी कुमार चौबे पर निशाना साधा है। उन्होंने अश्विनी चौबे को नसीहत देने के लिए सीएम योगी के हनुमान के खिलाफ बयान का जिक्र किया है। संजय राउत ने कहा कि अश्विनी चौबे को 'योगी चालीसा' पढ़ना चाहिए।

मुंबई:महाराष्ट्र में चल रहे हनुमान चालीसा विवाद पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान को उठाया है जिसमें सीएम योगी ने हनुमान को दलित बताया था। संजय राउत ने कहा कि सीएम योगी ने हनुमान को लेकर क्या कहा था। राउत ने कहा कि सीएम योगी ने कहा था कि हनुमान दलित है और उनकी पूजा करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, संजय राउत ने यह बात तब कहा है जब भाजपा के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यह कहा है कि महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अश्विनी कुमार चौबे ने यह भी कहा कि आज अगर बालासाहेब ठाकरे जिंदा होते तो यह घटना को देख उनकी आंखों में आंसू आ जाते। अश्विनी कुमार चौबे के इस बयान पर संजय राउत ने यह बात कही है। 

अश्विनी कुमार चौबे को पढ़ना चाहिए 'योगी चालीसा'- संजय राउत

अश्विनी कुमार चौबे के बयानों पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने कहा सीएम योगी ने बहुत पहले हनुमान के खिलाफ बयान दिया था। संजय राउत के मुताबिक, सीएम योगी ने कहा था कि हनुमान दलित है उनकी पूजा करने की जरूरत नहीं ऐसा योगी जी का वक्तव्य था। तो अब आप हमुमान की क्यों पूजा कर रहे हैं। आप कब से बजरंग बली के प्रेमी बन गए?  संजय राउत ने आगे कहा कि ऐसे बयान देने वाले अगर हनुमान चालीसा की बात कर रहे हैं तो अश्विनी कुमार चौबे को एक बार फिर 'योगी चालीसा' पढ़नी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र को राम और हनुमान का उपासक बताते हुए कहा आपने जो उनके साथ बेईमानी की है, उसके लिए बालासाहेब ठाकरे की आंखों में आंसू आ गए होंगे। 

सीएम योगी ने क्या कहा था

आपको बता दें कि सीएम योगी ने 2018 में राजस्थान के अलवर जिले के मालाखेड़ा के एक सभा को संबोधित करते हनुमान के बारे में बोला था। उन्होंने बजरंगबली को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था। सीएम योगी ने अपनी बात को रखते हुए कहा था कि बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं जो स्वयं वनवासी हैं, गिर वासी हैं, दलित हैं और वंचित हैं। सीएम योगी के इस बयान को लेकर उस समय बहुत बवाल हुआ था जिसको लेकर बाद में उन्हें सफाई भी देनी पड़ गई थी। संजय राउत ने सीएम योगी के इस बयान को लेकर अश्विनी कुमार चौबे को नसीहत दी है।  

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनायोगी आदित्यनाथHanuman Chalisaहनुमान जीराजस्थानमहाराष्ट्रBalasaheb Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी