लाइव न्यूज़ :

MP New CM: महाकाल की नगरी से आने वाले CM मोहन यादव की हनुमान भक्ति

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 13, 2023 10:36 IST

महाकाल की नगरी उज्जैन से चुनकर सूबे की कुर्सी संभालने वाले मोहन यादव हनुमान के भक्त हैं। महाकाल की नगरी पूरी दुनिया में भगवान शिव के धर्म स्थल के रूप में पूजी जाती हो और उज्जैन के लोग महाकाल के सामने शीश झुकाते हो। लेकिन मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने नई पारी की शुरुआत हनुमान की पूजा अर्चना के साथ की।

Open in App
ठळक मुद्देCM मोहन यादव की हनुमान भक्तिसत्ता संभालने से पहले हनुमान पूजा कीसत्ता संभालने पहले मोहन यादव बीजेपी दफ्तर भी पहुंचे

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर आज होने वाली शपथ समारोह कार्यक्रम से पहले मोहन यादव राजधानी के छोटे तालाब किनारे बने खटलापुरा मंदिर पहुंचे और यहां पर साधु संतों के साथ मंत्र उच्चारण के बीच हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की।  राजधानी के प्राचीन मंदिर में से एक खटलापुरा का मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला है छोटे तालाब के किनारे होने के कारण इस मंदिर का कई ऐतिहासिक तथ्यों के साथ उल्लेख किया जाता है। हनुमान जयंती पर यहां भक्तों की भीड़ होती है। लेकिन आज बुधवार के दिन मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव हनुमान मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा अर्चना की। मोहन यादव ने सत्ता की कमान संभालने से पहले हनुमान का आशीर्वाद लिया।

 हालांकि इसके बाद मोहन यादव बीजेपी दफ्तर पहुंचे। जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पीएम मोदी की मौजूदगी में आज होने वाले शपथ समारोह में मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। आज होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी केंद्रीय मंत्री अमित शाह जेपी नड्डा समेत दो केंद्रीय मंत्री और 6 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। भोपाल में होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह को लेकर राजधानी में व्यापक तैयारियां की गई है। शपथ को लाइव दिखाने के लिए पहली बार मुख्य चौराहों पर एलईडी लगाई गई है। 

टॅग्स :भारतBJPMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो