लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: बजट के पेश होने से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित हुआ 'हलवा समारोह', FM निर्मला सीतारमण ने अपने हाथों से सबको बांटा हलवा

By आजाद खान | Updated: January 26, 2023 18:14 IST

बता दें कि परंपरा के तहत हर साल बजट के दस्तावेजों को अंतिम रूप देने के बाद 'हलवा समारोह' का आयोजन होता है। ऐसे में इस साल भी इस समारोह का आयोजन हुआ है जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबजट 2023-24 से पहले वित्त मंत्रालय में 'हलवा समारोह' का आयोजन हुआ है। इस आयोजन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए है। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने हाथों से सबको हलवा बांटा है।

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2023-24 के पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) को 'हलवा समारोह' में भाग लेते और उनके द्वारा हलवा बांटते हुए देखा गया है। दरअसल, शुरू से यह परंपरा रहा है कि बजट और उसके दस्तावेजों को अंतिम रूप देने के बाद वित्त मंत्रालय में 'हलवा समारोह' का अयोजन होता है। 

ऐसे में इसी परंपरा को इस साल भी दोराया गया है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में हलवा बांटा गया है। इस दौरान कई और नेता भी वहां मौजूद रहे है और उन्हें भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हलवा दिया गया है। आपको बता दें कि एक फरवरी को 2023-24 का बजट पेश होने वाला है। 

'हलवा समारोह' में क्या दिखा

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई लोग नजर आ रहे है। ऐसे में 'हलवा समारोह' के दौरान वित्त मंत्री को हलवा निकाल कर दिया जा रहा है कि वह अन्य नेताओं व मंत्रियों को अपने हाथों से हलवा परोस रही है। 

इस दौरान समारोह में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड समेत वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे है। वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कई लोगों को हलवा बांटते हुए देखा जा सकता है। 

क्या है 'हलवा समारोह'?

बताया जाता है कि यह 'हलवा समारोह' बजट की छपाई से पहले मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि काफी लंबे समय से चलने वाली बटज की प्रक्रिया के खत्म होने के बाद मीठा खाया जाता है और इसके बाद बजट की छपाई को औपचारिक रूप से हरी झंडी मिलती है। 

जानकारी के अनुसार, यह समारोह वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होता है जहां एक विशेष प्रिंटिंग प्रेस है। कहा यह भी जाता है कि तब तक बजट तैयार नहीं हो जाता है, वित्त मंत्रालय के अधिकारी इसी बेसमेंट में रहते है और उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती है।  

टॅग्स :बजटNirmal Sitharamanवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता