लाइव न्यूज़ :

UP: ओलावृष्टि से तबाह किसानों ने की सड़क जाम, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

By IANS | Updated: February 14, 2018 16:52 IST

पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने बुधवार को बताया कि ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर सैकड़ों की तादाद में किसानों ने मंगलवार को पांच घंटे तक सड़क जाम कर दिया। 

Open in App

लखनऊ, 14 फरवरी। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में ओलावृष्टि से तबाह फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकरआंदोलन करने वाले 40 किसानों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार से आंदोलनरत किसानों ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने बुधवार को बताया कि ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर सैकड़ों की तादाद में किसानों ने मंगलवार को पांच घंटे तक सड़क जाम कर दिया। 

जाम खुलवाने गई पुलिस पर किसानों ने पथराव किया था। इस सिलसिले में 40 किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छह को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बाकी किसानों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से बुदेलखंड किसान यूनियन बेहद नाराज है। किसानों के इस संगठन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि सूखे की मार झेल रहे किसानों की लहलहाती फसल ओलावृष्टि से नष्ट हो गई है। महोबा में किसानों ने शांतिपूर्वक आंदोलन कर मुआवजे की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने लाठियां बरसा कर और हवाई फायरिंग कर किसानों को पथराव के लिए मजबूर किया और अब जेल भेज कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल