लाइव न्यूज़ :

WB: भाजपा के सुकांत मजूमदार ने श्रीलंका के मौजूदा हालात से की पश्चिम बंगाल की तुलना, कह दी बड़ी बात

By रुस्तम राणा | Updated: April 5, 2022 20:06 IST

सुकांत मजूमदार ने कहा, पश्चिम बंगाल का कर्जा 5.62 लाख करोड़ है। अगर पश्चिम बंगाल अलग देश होता तो इसके हालात श्रीलंका से भी बदतर होते। 

Open in App
ठळक मुद्देमजूमदार ने कहा- श्रीलंका का कुल कर्जा छह लाख करोड़ था जबकि बंगाल का कर्जा 5.62 लाख करोड़कहा- अगर बंगाल अलग देश होता तो इसके हालात श्रीलंका से भी बदतर होते

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता सरकार की आर्थिक स्थिति की तुलना श्रीलंका के मौजूदा हालातों से की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा कि ममता बनर्जी को अपने राज्य का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा श्रीलंका बर्बाद हो गया है। इस देश का कुल कर्जा छह लाख करोड़ था। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मजूमदार ने कहा, पश्चिम बंगाल का कर्जा 5.62 लाख करोड़ है। अगर पश्चिम बंगाल अलग देश होता तो इसके हालात श्रीलंका से भी बदतर होते। 

दरअसल, बीते सोमवार को राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि भारत की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से भी ज्यादा खराब है। उन्होंने इस पर चर्चा करने के लिए पीएम को सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी अपील की थी। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। जिसके जवाब में मंगलवार को मजूमदार ने ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लिया है। 

मजूमदार ने कहा, हम (बंगाल) सिर्फ श्रीलंका के कर्ज से 38 हजार करोड़ पीछे है। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल अलग देश होता तो इसके हालात श्रीलंका से भी ज्यादा बदतर होते। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, जिसकी चिंता ममता बनर्जी को करना चाहिए।

बता दें कि वर्तमान में श्रीलंका के हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। आर्थिक संकट के कारण वहां सरकार को आम लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। वहां जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि है। महंगाई आसमान छू रही है। सरकार के पास देश को चलाने के लिए पैसा नहीं है, वह कर्ज में डूबा पड़ा है। वहीं दूसरी ओर से भारत निर्यात ऊपर जा रहे हैं। हालांकि भारत में भी रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालश्रीलंकाममता बनर्जीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार