लाइव न्यूज़ :

"ज्ञानवापी कुएं का सौंदर्यीकरण महारानी बैजा बाई ने कराया था, जहां विश्वेश्वर का 'शिवलिंग' है", ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मस्जिद विवाद के बीच छेड़ा नया राग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 23, 2023 07:25 IST

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाअष्टमी के अवसर पर ग्वालियर के फूल बाग स्थित मानस भवन में पूजा-अर्चना के दौरान ऐसी बात कही, जिससे काशी के ज्ञानवापी विवाद में एक नया मोड़ आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ज्ञानवापी कुएं को लेकर ऐसी बात कही कि विवाद में आया नया मोड़सिंधिया ने दावा किया कि ज्ञानवापी कुएं का सौंदर्यीकरण महारानी बैजा बाई ने करवाया था, जहां शिवलिंग हैउन्होंने कहा कि विश्वनाथ मंदिर का जिर्णोद्धार अहिल्या बाई होल्कर ने कराया था

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाअष्टमी के अवसर पर ग्वालियर के फूल बाग स्थित मानस भवन में पूजा-अर्चना के दौरान ऐसी बात कही, जिससे काशी के ज्ञानवापी विवाद में एक नया मोड़ आ गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर बात करते हुए कहा कि जब आक्रमणकारियों ने वाराणसी को लूटा था तो उस समय महारानी अहिल्या बाई होल्कर और बैजा बाई ने काशी का संरक्षण किया था।

उन्होंने कहा, "काशी विश्वनाथ मंदिर में जहां ज्ञानवापी मस्जिद है, उसके पास के कुएं का सौंदर्यीकरण महारानी बैजा बाई ने करवाया था, जहां आदि विश्वेश्वर का 'शिवलिंग' रखा हुआ है।"

सिंधिया ने आगे कहा, "काशी की स्थापना और विश्वनाथ मंदिर के जिर्णोद्धार में अहिल्या बाई होल्कर ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मराठों का हिंदू धर्म से नाता है। यह समुदाय छत्रपति शिवाजी महाराज के समय से हिंदू आस्था को संरक्षित करने के लिए जाना जाता है।"

देशवासियों को नवरात्रि के पावन समापन पर देशवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, "इस मौके पर मैं सभी के लिए कामना करता हूं कि वो मूल्य और सिद्धांत के प्रति कायम रहेंगे और हमारा राज्य और देश आध्यात्मिक रूप से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।"

मालूम हो कि नवरात्रि का त्योहार राक्षस महिषासुर की हार और बुराई पर अच्छाई की जीत का सम्मान करता है। शरद नवरात्रि के 10वें दिन को दशहरा या विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है।

टॅग्स :Jyotiraditya Scindiagwaliorज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीVaranasi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम