लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी विवादः इलाहाबाद हाईकोर्ट में हिंदू पक्ष ने कहा- शृंगार गौरी मामले में पूजा स्थल कानून लागू नहीं होगा, दी ये दलील, 13 दिसंबर को होगी सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2022 08:58 IST

पूर्व में तय तिथि के मुताबिक, बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई शुरू हुई। हालांकि न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने थोड़ी देर सुनवाई के बाद अगली सुनवाई 13 दिसंबर को करने का निर्देश दिया। पांच हिंदू महिलाओं ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में शृंगार गौरी और अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की अनुमति मांगते हुए वाराणसी की अदालत में वाद दायर किया है जिसकी पोषणीयता पर अंजुमन इंतेजामिया की आपत्ति निचली अदालत ने खारिज कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देविवादित स्थल पर मंदिर को ढहाने मात्र से वह भूमि एक मंदिर की भूमि होने की अपनी प्रकृति नहीं खोतीः हिंदू पक्षहिंदू पक्ष के वकील ने कहा कि उक्त भूमि पर भारत की आजादी से काफी पहले से मंदिर स्थित था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय इस मामले में अगली सुनवाई 13 दिसंबर को करेगा।

प्रयागराजः वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में गौरी श्रृंगार और अन्य देवी देवताओं की नियमित पूजा अर्चना की अनुमति से जुड़े मुकदमे के संबंध में हिंदू पक्ष के वकील ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कहा कि विवादित स्थल पर मंदिर को ढहाने मात्र से वह भूमि एक मंदिर की भूमि होने की अपनी प्रकृति नहीं खोती है और इस प्रकार से पूजा स्थल कानून इस मामले में लागू नहीं होता है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय 13 दिसंबर को करेगा सुनवाई

उन्होंने कहा कि उक्त भूमि पर भारत की आजादी से काफी पहले से मंदिर स्थित था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय इस मामले में अगली सुनवाई 13 दिसंबर को करेगा। पूर्व में तय तिथि के मुताबिक, बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई शुरू हुई। हालांकि न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने थोड़ी देर सुनवाई के बाद अगली सुनवाई 13 दिसंबर को करने का निर्देश दिया। पांच हिंदू महिलाओं ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में शृंगार गौरी और अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की अनुमति मांगते हुए वाराणसी की अदालत में वाद दायर किया है जिसकी पोषणीयता पर अंजुमन इंतेजामिया की आपत्ति निचली अदालत ने खारिज कर दी।

अंजुमन इंतेजामिया ने निचली अदालत के इसी आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दे रखी है। सुनवाई के दौरान, हिंदू पक्ष के वकील ने यह दलील भी दी कि अंग्रेजों के समय दायर दीन मोहम्मद मामला मौजूदा मुकदमे में लागू नहीं होगा क्योंकि उस मामले में हिंदू पक्ष से किसी भी व्यक्ति को पक्षकार नहीं बनाया गया था। दीन मोहम्मद मामला, विवादित स्थल पर तीन गुंबदों को वक्फ की संपत्ति घोषित करने के लिए दायर किया गया था।

उल्लेखनीय है कि अंजुमन इंतेजामिया की याचिका खारिज करते हुए वाराणसी के जिला जज ने 12 सितंबर के अपने आदेश में कहा था कि इन पांच हिंदू महिलाओं का वाद, पूजा स्थल अधिनियम, वक्फ कानून और यूपी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर अधिनियम से बाधित नहीं होता। 

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे