लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi Controversy: ज्ञानवापी के वीडियो सर्वेक्षण कराने वाले जज को मिली धमकी, लोकसभा चुनाव के कारण शासन ने की सुरक्षा में भारी कटौती, बोले- 'अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिल रही जान से मारने की धमकी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 25, 2024 12:30 IST

वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद में साल 2022 में मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे का आदेश देने वाले तत्कालीन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी केस में आदेश देने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर को मिली धमकीजज दिवाकर ने कहा कि 'अंतर्राष्ट्रीय फोन नंबरों' से मिल रही है जान से मारने की धमकीहाईकोर्ट के आदेश पर जज दिवाकर को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा में की गई है कटौती

लखनऊ: वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद (Gyanvapi Controversy) में साल 2022 में मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे का आदेश देने वाले तत्कालीन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें 'अंतर्राष्ट्रीय फोन नंबरों' से दुर्भावनापूर्ण कॉल और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार न्यायाधीश दिवाकर ने इस हफ्ते एसएसपी सुशील चंद्रभान (Ghule Sushil Chandrabhan) घुले को एक पत्र लिखकर कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

इससे पहले ज्ञानवापी फैसले के बाद न्यायाधीश दिवाकर को मिली धमकी के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उनके और उनके परिवार के लिए वाई-श्रेणी की सुरक्षा देने के लिए आदेश दिया था लेकिन बाद उनकी सुरक्षा की कटौती करके एक्स-श्रेणी कर दिया गया था।

न्यायाधीश दिवाकर की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था में शासन द्वारा दो सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जज दिवाकर के एक सहयोगी ने उल्लेख किया कि यह सुरक्षा अपर्याप्त है, क्योंकि दोनों कर्मियों के पास स्वचालित बंदूकों और आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए हथियारों की भारी कमी है।

जज दिवाकर ने 2022 में कहा था, ''ज्ञानवापी का मामल सिविल केस है लेकिन उसे असाधारण केस बनाकर डर का माहौल बनाया गया है। डर इतना है कि मेरा परिवार हमेशा मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता है और मैं उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। मुझे घरवालों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। जब मैं घर से बाहर होता हूं तो मेरी पत्नी द्वारा बार-बार चिंता व्यक्त की जाती है।"

मालूम हो कि पिछले साल जज दिवाकर के लखनऊ स्थित घर के पास से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। उस समय शाहजहांपुर के एसएसपी अशोक कुमार मीणा ने न्यायमूर्ति दिवाकर के भाई, जो अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में भी कार्यरत हैं। उनके घर की सुरक्षा के लिए एक गनर नियुक्त किया था।

हालांकि, लोकसभा चुनावों के कारण उनकी सुरक्षा में भारी कटौती कर दी गई थी। हाल ही में वाराणसी से बरेली में स्थानांतरित होने के बाद न्यायमूर्ति दिवाकर ने 2018 के बरेली दंगों के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ मौलवी तौकीर रज़ा को कथित मास्टरमाइंड के रूप में मुकदमा चलाने के लिए बुलाया था।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील