लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी विवाद: काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत ने कहा, "वजूखाने में मिले 'शिवलिंग' की नियमित पूजा-अर्चना के लिए कोर्ट में जाएंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 22, 2022 18:08 IST

ज्ञानवापी विवाद में दखल देते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉक्टर कुलपति तिवारी ने ऐलान किया है कि वो कोर्ट में याचिका दायर करके मस्जिद परिसर के वजूखाने में मिले 'शिवलिंग' की नियमित पूजा-अर्चना की मांग करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी मस्जिद विवाद में कूदे काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉक्टर कुलपति तिवारी कोर्ट में याचिका दायर करके वजूखाने में मिले 'शिवलिंग' की नियमित पूजा-अर्चना की मांग करेंगेवर्षों के अज्ञातवास के बाद मिले बाबा को ऐसे नहीं छोड़ा जा सकता है, शास्त्रों के हिसाब से होगी पूजा

वाराणसी: सिविल कोर्ट द्वारा आदेश दिये जाने के बाद ज्ञानवापी मस्जिद में हुए अंतिम दिन के वीडियो सर्वे के बाद हिंदू पक्ष की ओर से दावा किया गया था कि मस्जिद परिसर के वजूखाने में 'शिवलिंग' मिला है।

अब इस विवादित मामले में दखल देते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉक्टर कुलपति तिवारी ने ऐलान किया है कि वो कोर्ट में याचिका दायर करके मस्जिद परिसर के वजूखाने में मिले शिवलिंग की नियमित पूजा-अर्चना की मांग करेंगे।

विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉक्टर कुलपति तिवारी ने कहा, "जब इतने वर्षों का अज्ञातवास झेलने के बाद जब बाबा मिल ही गए तो उन्हें ऐसे नहीं छोड़ा जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार तय पूजा पद्धति से उनकी नियमित अर्चना जरूरी है। इसलिए मैं कोर्ट में याचिका दायर करके उनकी पूजन-अर्चना और साफ-सफाई के लिए आज्ञा लेने के लिए जा रहा हूं।"

अपनी बात को सिद्ध करने के लिए मस्जिद परिसर के बाहर स्थित नंदी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि काशी के कण-कण में शिव का वास है।  इसलिए काशी को भोलेनाथ का आनंद कानन कहा जाता है। ऐसे में यह कहना कि बाबा मस्जिद के वजूखाने में मिले हैं, यह बात पूरी तरह से गलत है क्योंकि वो तो वर्षों से स्थापित नंदी महाराज इसकी गवाही स्वयं दे रहे हैं।

पूर्व महंत डॉक्टर कुलपति तिवारी ने कहा कि आदिकाल से उनका परिवार काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करता चला आ रहा है। पीढ़ियों से चल रहे पूजा कार्य को देखते हुए मस्जिद परिसर स्थित शिवलिंग की पूजा-अर्चना करना उनके परिवार का दायित्व है।

इस कारण वो कोर्ट में वो इस मामले को ले जाना चाहते हैं और इसके लिए वो बाकायदा विधिक राय भी ले रहा हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को वो वाराणसी की कोर्ट में इसके लिए बाकायदा केस दायर करेंगे।

इसके साथ ही महंत तिवारी ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत की हैसियत से मुझे ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के स्नान, शृंगार, भोग और आरती का अधिकार मिलना चाहिए और यह परंपरा ज्ञानवापी मस्जिद बनने से पहले से निभाई जा रही है। उनके पूर्वज सदियों से इस कर्तव्य का निर्वहन करते चले आ रहे हैं। 

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे