लाइव न्यूज़ :

गुटखा घोटाला: अतिरिक्त जीएसटी आयुक्त के आवास पर सीबीआई का छापा, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 5, 2018 03:25 IST

गुटखा घोटाला जुलाई 2017 में प्रकाश में आया था, जब आयकर अधिकारियों ने एक पान मसाला और गुटखा निर्माता के गोदाम, कार्यालयों और आवासों पर छापेमारी की थी। उस पर 250 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप थे।

Open in App

नई दिल्ली, पांच अक्टूबरःसीबीआई ने जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त सेंथिल वलावईन के चेन्नई आवास पर गुटखा घोटाले के सिलसिले में वृहस्पतिवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने वृहस्पतिवार को बताया कि चेन्नई में डीजीसीईआई के सिस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज इंटेलिजेंस के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त एस. श्रीधर के आवास पर भी छापेमारी की गई।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी वलावईन के चेन्नई स्थित परिसर पर गुटखा घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की गई। एजेंसी ने एमडीएम ब्रांड के गुटखा निर्माता अन्नामलाई इंडस्ट्रीज के मालिकों और कुछ सरकारी अधिकारियों को इस मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया था। 

कम्पनी का नाम पहले जयम इंडस्ट्रीज था और 2013 में तमिलनाडु में गुटखा पर प्रतिबंध लगने के बाद इसका नाम बदलकर अन्नामलाई इंडस्ट्रीज कर दिया गया ताकि बिक्री जारी रखी जा सके।

एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि जयम इंडस्ट्रीज के मालिकों -- ए वी माधव राव, उमा शंकर गुप्ता और श्रीनिवास राव ने प्रतिबंध के बावजूद अधिकारियों, नेताओं और विनियमन अधिकारियों को कथित तौर पर प्रभावित कर एमडीएम ब्रांड के गुटखे को बेचना जारी रखा।

गुटखा घोटाला जुलाई 2017 में प्रकाश में आया था, जब आयकर अधिकारियों ने एक पान मसाला और गुटखा निर्माता के गोदाम, कार्यालयों और आवासों पर छापेमारी की थी। उस पर 250 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप थे।

तमिलनाडु सरकार ने 2013 में गुटखा और पान मसाला सहित चबाए जाने वाले तंबाकू के निर्माण, संग्रह और बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया था। गुटखा निर्माता ने निर्माण और बिक्री सुविधा हासिल करने के लिए तमिलनाडु के मंत्री और अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत दी थी।

टॅग्स :गुटखासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम