लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: मुस्लिम युवक की 'जय श्री राम' का नारे नहीं लगाने पर पिटाई, पुलिस ने कहा- आरोपी नशे में थे

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2019 08:51 IST

आलम ने एफआईआर में कहा कि उनके साथ ये घटना तब हुई जब वे सदर बाजार में एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद लौट रहे थे। बरकत आलम बिहार के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के गुरुग्राम में सामने आया चौंकाने वाला मामला, टोपी पहनने पर मुस्लिम युवक की पिटाईनमाज पढ़ कर लौट रहा था युवक, आरोपियों ने जबरन टोपी हटाने को कहा, की पिटाईमामले में FIR दर्ज, पुलिस ने कहा- जांच जारी, शायद नशे में थे आरोपी

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 25 साल के एक मुस्लिम युवक के टोपी पहनने पर कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपों के अनुसार इन लोगों ने मोहम्मद बरकत आलम के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उनसे उनकी टोपी उतारने को कहा। यही नहीं, इन लोगों ने आलम से 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाने को भी कहा। आलम बिहार के रहने वाले हैं और गुरुगाम के जैकबपुरा क्षेत्र में रहते हैं।  

आलम ने पुलिस के सामने दर्ज कराई गई FIR में कहा, 'आरोपियों ने मुझे डराया-धमकाया और कहा कि इस इलाके में टोपी पहनना मना है। उन्होंने मेरी टोपी हटा दी और मुझे थप्पड़ मारा। साथ ही उन्होंने भारत माता की जय बोलने को कहा। मैंने उनकी बात मानी और भारत माता की जय कहा। इसके बाद उन्होंने मुझसे जय श्री राम कहने को कहा। मैंने इससे मना किया तो उन्होंने सड़क किनारे पड़े एक डंडे को उठाया और मुझे बेरहमी से पीटने लगे। उन्होंने मेरे पैरों और पीठ पर वार किया।'

आलम ने एफआईआर में कहा कि उनके साथ ये घटना तब हुई जब वे सदर बाजार में एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद लौट रहे थे। आलम ने बताया कि घटना के दौरान उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद कुछ लोग आगे बढ़े, जिसे देखकर आरोपी भाग खड़े हुए।

पुलिस ने बताया इसे मामूली झड़प

पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर नशे में थे और यह एक मामूली झड़प थी।  वहीं, आलम मे कहा है कि इस घटना को अंजाम देने में 5 से 6 लोग शामिल थे। सिटी एसीपी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की मेडिकल जांच कराई गई है और साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। 

टॅग्स :गुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया