लाइव न्यूज़ :

कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण के पवित्र शंख को समर्पित स्मारक 'पांचजन्य' का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2025 13:40 IST

Guru Tegh Bahadur Shaheed Diwas 2025: प्रधानमंत्री सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देGuru Tegh Bahadur Shaheed Diwas 2025: स्थायी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाते हैं।Guru Tegh Bahadur Shaheed Diwas 2025: सरकार एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मना रही है।Guru Tegh Bahadur Shaheed Diwas 2025: विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे।

कुरुक्षेत्रः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण के पवित्र शंख को समर्पित स्मारक 'पांचजन्य' का उद्घाटन करेंगे और गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान के मुताबिक, इसके बाद, मोदी महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा करेंगे। यह एक गहन अनुभवात्मक केंद्र है, जहां महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया है, जो इसके स्थायी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाते हैं।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री इस मौके पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। सरकार एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मना रही है। 

‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हरियाणा सरकार द्वारा ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में समागम का आयोजन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख मर्यादा और परंपराओं का पूर्ण पालन करते हुए अत्यंत विनम्रता, आदर और श्रद्धा सहित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को पूर्ण मर्यादा से सुशोभित आसन पर स्थापित किया।

प्रधानमंत्री ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजन करेंगे। यह सरोवर भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है और माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य ज्ञान यहीं दिया था। प्रधानमंत्री का यह दौरा कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हो रहा है। यह महोत्सव 15 नवंबर को शुरू हुआ था और पांच दिसंबर तक चलेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि हरियाणा सरकार गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक से 25 नवंबर तक राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तैयारियों पर चर्चा के लिए यहां आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सैनी ने कहा कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। सैनी ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में स्कूली छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोग नौवें सिख गुरु के जीवन, बलिदान और शिक्षाओं से प्रेरणा ले सकें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर को उनके 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हम उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आस्था और मानवता की रक्षा के लिए उनकी शहादत हमारे समाज को सदैव आलोकित करेगी।’’

एक अप्रैल, 1621 को अमृतसर के गुरु के महल में जन्मे तेग बहादुर, गुरु हरगोबिंद के सबसे छोटे पुत्र और नौवें सिख गुरु थे। 24 नवंबर, 1675 को दिल्ली में मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर उनका सिर कलम कर दिया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 कहा कि नौवें सिख गुरु ने आध्यात्मिक साधना की, दिव्य समागम आयोजित किए और क्रूर आक्रमणकारियों से स्वसंस्कृति और स्वधर्म की रक्षा की। शाह ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘‘सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करता हूं।’’

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘गुरु तेग बहादुर जी ने एक ही जीवनकाल में आध्यात्मिक साधना भी की, सत्संग भी किए और क्रूर आक्रांताओं से स्वसंस्कृति व स्वधर्म की रक्षा भी की। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए संघर्ष किया, अत्याचारी मुगल को चुनौती दी और धर्म की खातिर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।’’ शाह ने कहा, ‘‘शौर्य, संयम, त्याग और समर्पण से भरी गुरु साहिब जी की बलिदान गाथा को याद कर आज भी मन गौरव और राष्ट्ररक्षा के संकल्प से भर जाता है।’’

टॅग्स :हरियाणानरेंद्र मोदीअमित शाहनायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग