लाइव न्यूज़ :

सूरत: कोचिंग क्लास में लगी आग से 20 की मौत, हरसुल वेकरिया और जिग्नेश समेत कोचिंग के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

By विनीत कुमार | Updated: May 25, 2019 08:40 IST

इसमें कॉम्पलेक्स के बिल्डर हरसुल वेकरिया और जिग्नेश का नाम भी शामिल है। साथ ही कोचिंग के मालिक भार्गव भूटानी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत में कोचिंग में लगी आग के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कियाकॉम्पलेक्स के बिल्डर समेत कोचिंग के मालिक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया शुक्रवार को घटी इस घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है

गुजरात के सूरत में चार मंजिला कमर्शियल कॉम्पलेक्स के एक कोचिंग क्लास में लगी आग से कम से कम 20 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। सूरत पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कॉम्पलेक्स के बिल्डर हरसुल वेकरिया और जिग्नेश समेत कोचिंग के मालिक भार्गव भूटानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। यह घटना शुक्रवार शाम हुई थी। आग लगने के बाद कई छात्रों की जान इमारत से कूदने की वजह से गई। वहीं, कुछ छात्रों की मौत दम घुटने से हुई।

टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भयानक मंजर दिखाई दे रहा है जहां छात्र और छात्राएं जान बचाने के लिए इमारत से कूदते नजर आ रहे हैं। यह आग सूरत के सरथना इलाके के तक्षशिला परिसर में लगी थी और छात्र आग से बचने के लिए तीसरी और चौथी मंजिलों से कूदते नजर आए।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि आग लगने की घटना में कम से कम 20 छात्रों की मौत हो गयी। घटना के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अस्पतालों का भी दौरा किया, जहां आग से जख्मी लोग इलाज के लिए भर्ती हैं।  उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पटेल ने कहा कि इमारत में कोचिंग कक्षाएं छत पर एक शेड में चल रही थीं। इस बात की जांच की जाएगी कि निर्माण कार्य अवैध तो नहीं है। सूरत अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 19 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने के लिए दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी बनाए गए थे। 

वहीं, मुख्यमंत्री रूपाणी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की वित्तीय सहायता मुहैया कराने का ऐलान भी किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह आग त्रासदी से अत्यंत दुखी हैं।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया