लाइव न्यूज़ :

गुजरात के भरूच में दर्दनाक सड़क हादसा, वैन-ट्रक की टक्कर; छह लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2024 12:26 IST

Gujarat Accident: एक निजी वैन के ट्रक से टकरा जाने से तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई

Open in App

Gujarat Accident:  गुजरात के भरूच जिले में एक निजी वैन के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जंबूसर के थाना प्रभारी निरीक्षक एवी पनामिया ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब 11 बजे मगनद गांव के पास जंबूसर-आमोद मार्ग पर हुई। जब हादसा हुआ, तब वेदाच गांव के 10 लोग शुक्लातीर्थ की ओर जा रहे थे।

पनामिया ने कहा, ‘‘वैन ने मगनद गांव के पास सड़क की बाईं लेन पर खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। उन्हें जंबूसर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।’’ मृतकों की पहचान जयदेव गोहिल (23), सरस्वती गोहिल (21), हंसा जादव (35), संध्या जादव (11), विवेक गोहिल (16) और कीर्ति गोहिल (छह) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद जंबूसर पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (लापरवाही या जल्दबाजी में वाहन चलाकर मानव जीवन को जोखिम में डालना) और 285 (सार्वजनिक मार्ग या आवागमन में बाधा या खतरा पैदा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि चालक को अब तक पकड़ा नहीं गया है।

टॅग्स :गुजरातसड़क दुर्घटनाBharuch
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव