लाइव न्यूज़ :

गुजरात दंगा: नरोदा गाम दंगे मामले में आज फैसला सुना सकती है विशेष अदालत, पूर्व बीजेपी विधायक भी हैं आरोपी

By अंजली चौहान | Updated: April 20, 2023 10:24 IST

इन आरोपियों में भारतीय जनता पार्टी की विधायक माया कोडनानी और बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी समेत अन्य आरोपी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के नरोदा गाम नरसंहार मामले में आज अदालत सुनाएगी फैसला गोधरा कांड के एक दिन बाद नरोदा में अल्पसंख्यकों को बनाया गया था निशाना नरोदा गाम मामले में बीजेपी की पूर्व विधायक माया कोडनानी भी आरोपी

गांधीनगर:गुजरात के नरोदा गाम नरसंहार मामले में आज अहमदाबाद की एक विशेष अदालत फैसला सुना सकती है। विशेष न्यायाधीश एसके बक्शी की अदालत 68 आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाएगी।

इन आरोपियों में भारतीय जनता पार्टी की विधायक माया कोडनानी और बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी समेत अन्य आरोपी शामिल है, जिन्होंने साल 2002 के गोधरा कांड के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के 11 लोगों की बेरहमी से हत्या की थी। 

गौरतलब है कि 28 फरवरी, 2002 को अहमदाबाद शहर के नरोदा गाम इलाके में सांप्रदायिक हिंसा में करीब ग्यारह लोग मारे गए थे।

इस दौरान 'बंद' का ऐलान किया गया था क्योंकि एक दिन पहले गोधरा ट्रेन जलाने के कारण 58 यात्री इसमें मारे गए थे जिसके विरोध में ये बंद था। ये सभी यात्रियों में ज्यादातर कारसेवक अयोध्या से लौट रहे थे।  

इसमें कोडनानी के साथ, अन्य प्रमुख आरोपी बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू बजरंगी और विश्व हिंदू परिषद के नेता जयदीप पटेल हैं।

इससे पहले जस्टिस एसके बक्शी की अदालत ने 16 अप्रैल को मामले में फैसले की तारीख 20 अप्रैल तय की थी और आरोपियों को अदालत में पेश होने का निर्देश भी दिया था। 

गौरतलब है कि मामले के सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। मामले के कुल 86 अभियुक्तों में से 18 की बीच की अवधि में मृत्यु हो गई। मुकदमे के दौरान लगभग 182 अभियोजन पक्ष के गवाहों की जांच की गई।

67 वर्षीय पूर्व बीजेपी नेता कोडनानी पर नरोदा गाम मामले में दंगा और हत्या के अलावा आपराधिक साजिश और हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह सितंबर 2017 में कोडनानी के बचाव पक्ष के गवाह के रूप में पेश हुए थे। 

गुजरात के नरोद गाम मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 143, 147, 148 और 120बी के तहत मुकदमा चल रहा है। 

टॅग्स :नरोदा पाटिया दंगागोधरा कांडगुजरातकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?