लाइव न्यूज़ :

गुजरात पुलिस ने ट्रेन के डिब्बे में लटकी मिली महिला के साथ दुष्कर्म होने का संदेह जताया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:00 IST

Open in App

वडोदरा, 14 नवंबर वडोदरा पुलिस ने रविवार को कहा कि उसे संदेह है कि इस महीने की शुरुआत में गुजरात के वलसाड में 18 वर्षीय जिस युवती का शव ट्रेन के डिब्बे में लटका हुआ पाया गया था, उसके साथ उस समय दुष्कर्म हुआ था, जब वह अपने छात्रावास लौट रही थी।

दक्षिणी गुजरात के नवसारी की रहने वाली और वडोदरा में एक गैर-सरकारी संगठन के साथ काम करने वाली कॉलेज की छात्रा का शव चार नवंबर को वलसाड में गुजरात क्वीन एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लटका मिला था। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने हादसे की वजह से मौत होने का मामला दर्ज किया था। युवती वडोदरा के एक हॉस्टल में रहती थी।

पुलिस ने कहा कि युवती द्वारा लिखी गयी एक डायरी के आधार पर यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है कि क्या उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। डायरी में उसने वडोदरा में एक ऑटो-रिक्शा में दो आरोपी व्यक्तियों द्वारा अपहरण करने, आंखों पर पट्टी बांधकर एक सुनसान जगह पर ले जाने का उल्लेख किया था।

पुलिस महानिरीक्षक-सीआईडी (अपराध एवं रेलवे) सुभाष त्रिवेदी ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और अधिकारियों को यह पता लगाने के लिए जांच करने का निर्देश दिया है कि क्या युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उन्होंने अधिकारियों को दोषियों को पकड़ने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि वडोदरा शहर पुलिस, अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और रेलवे पुलिस के कर्मियों को मिलाकर लगभग 25 अलग-अलग टीम का गठन किया गया है और लगभग 450 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस कॉल डेटा रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी का उपयोग कर रही है।

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘वडोदरा शहर की पुलिस, रेलवे पुलिस, अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा, सभी अलग-अलग टीम में मिलकर काम कर रहे हैं और कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों में भी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो