लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बाइक में ट्रिपलिंग करो या बिना हेलमेट के चलाओ, 21-27 अक्तूबर तक नहीं कटेगा कोई चालान- न लगेगा जुर्माना, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: October 22, 2022 17:28 IST

गुजरात ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात के नियमों में दिए गए छूट पर बोलते हुए गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि नागरिकों को यह सुविधा दिवाली पर्व को देखते हुए दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली के मौके पर गुजरात ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के नियमों के उल्लंघन पर छूट दी है। ऐसे में 21-27 अक्तूबर तक यातायात के नियमों को तोड़ने पर कोई भी जुर्माना नहीं होगा। इस पर बोलते हुए गुजरात के गृह मंत्री ने कहा कि इस छूट का मतलब बेधड़क नियमों का तोड़ना नहीं है।

गांधीनगर:गुजरात ट्रैफिक पुलिस कल यानी 21 अक्टूबर से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कोई भी जुर्माना नहीं वसूलेगा। यह बात गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कही है। सांघवी ने इसके साथ यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि नागरिक यातायात के नियमों का उल्लंघन करें, बल्कि हमेशा की तरह उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए। 

इसके पीछे का तर्क देते हुए गुजरात के गृह मंत्री ने कहा है कि ऐसा सिर्फ इस हालत में होगा कि वह भूल से इन नियमों को तोड़ा है। 

गुजरात के गृह मंत्री ने क्या कहा 

इस पर बोलते हुए गुजरात के गृह मंत्री ने कहा कि दिवाली को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक यातायात के नियमों के पालन नहीं करने पर नागरिकों पर कोई भी जुर्माना नहीं लगेगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि दिवाली पर किसी को परेशानी न हो और इससे जनता को सहूलियत हो। गृह मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया है कि जुर्माना नहीं लगने पर नागिरक यह न समझे की वे बेधड़क नियम तोड़ सकते है। 

नियम तोड़ने पर दिया जाएगा फूल

इस पर बोलते हुए गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने आगे कहा कि ऐसे में जिस किसी को यातायात के नियमों को तोड़ते हुए पाया जाएगा, उन्हें कोई सजा भी नहीं दी जाएगी। इस हालत में वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस उन नागरिकों को फूल देंगे। 

तो इसका मतलब यह हुआ कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस या बिना किसी हेलमेट का कोई पकड़ा जाता है तो उसे किसी प्रकार का जुर्माना नहीं दिया जाएगा और न हीं उसका कोई चालाना कटेगा। 

 

टॅग्स :गुजरातTraffic Policeट्रैफिक नियमगृह मंत्रालयदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर