लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सीएम पटेल के कार्यक्रम के दौरान सोता पाया गया निकाय अधिकारी, तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2023 17:13 IST

इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पटेल ने एक ट्वीट भी किया था और कहा था कि ‘‘(2001 के) भूकंप के बाद बहुत बड़े पैमाने पर प्रभावित लोगों का पुनर्वास किया गया। (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र भाई मोदी जी का भी कच्छ से गहरा लगाव है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में कच्छ अनेक कठिनाइयों से निकलकर विकास पथ में अग्रणी बना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के भुज नगरपालिका के मुख्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें कथित तौर पर सीएम पटेल के एक कार्यक्रम में सोते हुए पाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें घोर लापरवाही और कर्तव्य के प्रति समर्पण की कमी के लिए सस्पेंड किया गया है।

गांधीनगर: गुजरात के कच्छ जिले में भुज नगरपालिका के मुख्य अधिकारी को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम के दौरान झपकी लेने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि जिगर पटेल को राज्य के शहरी विकास और शहरी आवास विभाग द्वारा शनिवार शाम को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि भुज के कार्यक्रम में पटेल सोते हुए दिखाई दिए थे। पटेल के सोने का फुटेज सामने आया था।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे सीएम पटेल भाषण दे रहे है और उस दौरान अधिकारी कार्यक्रम में बैठे-बैठे सो रहे है। ऐसे में जब ये यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर खूब मजे ले रहे है और तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है।

इस कारण अधिकारी हुआ है निलंबित 

मामले में बोलते हुए अधिकारी ने कहा है कि ‘‘घोर लापरवाही और कर्तव्य के प्रति समर्पण की कमी के लिए उन्हें निलंबित करने का आदेश गुजरात सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियमावली, 1971 के नियम 5 (1) (ए) के तहत जारी किया गया। उनके आचरण और चूक के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।’’

कार्यक्रम को लेकर क्या बोले सीएम पटेल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पटेल ने कच्छ में भूकंप प्रभावित लगभग 14,000 लोगों के पुनर्वास के लिए आवास के स्वामित्व के दस्तावेज वितरित किए। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था, ‘‘(2001 के) भूकंप के बाद बहुत बड़े पैमाने पर प्रभावित लोगों का पुनर्वास किया गया। (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र भाई मोदी जी का भी कच्छ से गहरा लगाव है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में कच्छ अनेक कठिनाइयों से निकलकर विकास पथ में अग्रणी बना है।’’ 

टॅग्स :गुजरातभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलवायरल वीडियोMunicipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज