लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मोरबी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की इमारत का एक हिस्सा गिरा, 4 मजदूर घायल

By अंजली चौहान | Updated: March 9, 2024 07:32 IST

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हुआ है जिसमें करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल है।

Open in App

मोरबी: गुजरात के मोरबी में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण के दौरान उसका एक हिस्सा गिरने के कारण करीब चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इमारत का एक हिस्सा गिरने के कारण मजदूर उसी में फंस गए जिसके बाद आनन-फानन में बचाव दल को सूचना दी गई।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार (8 मार्च) शाम को मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग की पहली मंजिल पर फिलिंग का काम चल रहा था, जिसके चलते स्लैब गिर गया, जिससे चार कर्मचारी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही अधिकारी स्थिति का जायजा लेने और सहायता प्रदान करने के लिए मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर कॉलेज के अन्य अधिकारी भी पहुंच गये।

घायलों का इलाज जारी 

घटना के फौरन बाद दमकल विभाग और अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां घायलों को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

मोरबी के अग्निशमन अधिकारी, देवेन्द्र सिंह जड़ेजा ने बताया, "रात लगभग 8 बजे, फायर स्टेशन पर एक कॉल आई कि एक नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है जो एक साइड स्लैब गिर गया है... हमारी टीम मौके पर पहुंची और 4 लोगों का बचाव किया।"

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति अभी भी फंसा हुआ था, केवल उसका चेहरा दिखाई दे रहा था और उसका पूरा शरीर स्लैब और कंक्रीट के बीच फंसा हुआ था। लगभग 3 बजे सुबह हमने उसे भी बचाया और अस्पताल रेफर किया..."

हादसे के बाद बीजेपी विधायक दुर्लभजीभाई देथरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मोरबी में सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है, एक स्लैब जिसे भरा जा रहा था, गिर गया...यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार से अनुरोध करेंगे कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।" यह ठेकेदार या अधिकारी हो।"

टॅग्स :गुजरातईमारत गिरने की दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?