लाइव न्यूज़ :

Gujarat Lok Sabha Election Dates: '26 लोकसभा सीटों पर तीसरी बार खिलेगा कमल', 7 मई को है मतदान

By धीरज मिश्रा | Updated: March 16, 2024 18:21 IST

Gujarat Lok Sabha Election Dates: भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में लोकसभा चुनावों की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग ने बताया कि सात चरणों में लोकसभा का चुनाव आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की 26 सीटों पर तीसरी बार कमल खिलाने को तैयार बीजेपी बीजेपी अपने दम पर 26 सीटों पर लड़ रही है चुनाव राज्य की 26 लोकसभा सीटों में छह सीटें रिजर्व हैं

Gujarat Lok Sabha Election Dates: भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में लोकसभा चुनावों की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग ने बताया कि सात चरणों में लोकसभा का चुनाव आयोजित किया जाएगा। आयोग के अनुसार, गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में वोटिंग होगी। गुजरात में 7 मई को मतदान किया जाएगा। यहां बताते चले कि साल 2014- 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 26 सीटों पर कमल खिलाया था। बीजेपी अगर इस बार 26 सीट जीतने में कामयाब रहती है तो जीतने की हैट्रिक लगा लेगी।

वहीं, बीजेपी की विजय रथ को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन भी मैदान में हैं। यहां पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुजरात की 24 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भारत के चुनाव आयोग द्वारा 2024 के लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद  गुजरात आप नेता इसुदान गढ़वी ने कहा कि गुजरात में तीसरे चरण में चुनाव होंगे। इस बार गुजरात के लोग आप को आशीर्वाद देंगे। भाजपा को सभी 26 सांसद दो बार दिए, लेकिन किसी ने भी राज्य के लिए काम नहीं किया।

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे बड़ा त्योहार है। लोगों के पास यह चुनने की शक्ति है कि अगले पांच वर्षों तक देश पर कौन शासन करेगा। मैं चुनाव आयोग के द्वारा इस घोषणा का स्वागत करता हूं।

गुजरात की 26 लोकसभा सीट

कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद ईस्ट, अहमदाबाद वेस्ट, सुरेंद्र नगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आणंद, खेडा, पंचमहाल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड।

पूरा शेड्यूल ऐसे समझें

12 अप्रैल को नामांकन की तारीख19 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तारीख20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच22 अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापस लेने की तारीख7 मई को 26 सीटों पर मतदान 4 जून को गिनती

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए