लाइव न्यूज़ :

गुजरात: दो हजार करोड़ की होरोइन जब्त, कांडला बंदरगाह से 16 किलोमीटर दूर मिली बड़ी खेप, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2022 12:03 IST

गुजरात के कच्छ में कांडला बंदरगाह से करीब 16 किमी दूर हेरोइन की बड़ी खेप जब्त की गई है। इसका वजन करीब 350 किलोग्राम है और कीमत दो हजार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के कच्छ के कांडला बंदरगाह के करीब करोड़ो रुपयों की हेरोइन बरामद।बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को जब्त की गई होरेइन की दो हजार करोड़ रुपये की खेप।

अहमदाबाद: गुजरात एटीएस और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के संयुक्त अभियान के तहत कच्छ में कांडला बंदरगाह से करीब 16 किमी दूर एक निजी कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) से दो हजार करोड़ रुपये की 350 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई है। हेरोइन की ये बड़ी खेप बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को जब्त की गई।

'अहमदाबाद मिरर' के अनुसार एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में पंडरी सिसोना के बालाजी ट्रेडर्स द्वारा 394400 किलोग्राम वजन के 10,318 जिप्सम पाउडर बैग के 17 कंटेनर आयात किए गए थे। यह खेप ईरान के बंदार अब्बास से से आयात किया गया था। ये जानकारी भी सामने आई है कि जिस खेप से ड्रग्स जब्त किए गए हैं उसे अक्टूबर 2021 में लोड किया गया था। माना जा रहा है कि हेरोइन जब्ती का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि फॉरेंसिक विशेषज्ञ जिप्सम पाउडर से हेरोइन को अलग करने के लिए बैग की जांच करते हैं। इस खेप के लिए 2,48,470 रुपये शुल्क का भुगतान किया गया था।

कैसे हाथ लगी ड्रग्स की ये बड़ी खेप

एटीएस अधिकारियों के अनुसार कांडला पोर्ट (आधिकारिक तौर पर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी) के पास खेप लगभग छह महीने से लावारिस पड़ी थी। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमें एक गुप्त सूचना मिली और हमने डीआरआई को सूचना दी।' फिलहाल गुजरात एटीएस और डीआरआई की एक टीम मामले की जांच कर रही है लेकिन मामले को एनआईए को सौंपे जाने की संभावना है। ईरान से खेप आयात कराने वाली कंपनी का पता लगाने के लिए गुजरात से एक टीम पहले ही उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुकी है।

कहां से आई हेरोइन की ये खेप?

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि यह खेप मूल तौर पर अफगानिस्तान के कंधार से आई थी, जिसे पाकिस्तान के रास्ते ईरान ले जाया गया और वहां से यह कांडला बंदरगाह के लिए रवाना किया गया। शुरुआत जांच में पता चला है कि हेरोइन को गुजरात से पंजाब और दिल्ली ले जाया जाना था। अधिकारियों ने कहा कि वे नशीले पदार्थों को पंजाब ले जाने के लिए ड्रग माफियाओं द्वारा अपनाए जाने वाले रास्तों को भी देख रहे हैं। 

अधिकारी ने कहा, 'बंदरगाह के कुछ कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं क्योंकि खेप बंदरगाह से होकर निजी माल ढुलाई द्वारा स्टेशन पर उतरने में कामयाब रही।' एक अधिकारी ने कहा, 'हमें संदेह है कि इस जब्ती और मुंद्रा बंदरगाह से बरामद हेरोइन के बीच कोई संबंध है।ट इससे पहले सितंबर 2021 में मुंद्रा बंदरगाह से 2998 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। जांच से पता चला कि टैल्क स्टोन पाउडर के साथ मिश्रित हेरोइन के साथ एक और खेप मुंद्रा बंदरगाह पर अधिकारियों की नजर से बच गई थी।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए