लाइव न्यूज़ :

Gujarat Heavy Rainfall: गुजरात में भारी बारिश, सड़कों पर जलभराव, जूनागढ़ में 398 मिमी बारिश, गिरा धोध झरना और दामोदर कुंड जलस्तर बढ़ा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2023 17:03 IST

Gujarat Heavy Rainfall:गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे शहरों और गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देजामनगर, जूनागढ़ और नवसारी में तैनात किया गया है।भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और यात्रियों को असुविधा हुई।नवसारी के खेरगाम में 222 मिमी बारिश हुई और ये जिले सबसे अधिक प्रभावित रहे।

Gujarat Heavy Rainfall: गुजरात के जूनागढ़ शहर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। दामोदर कुंड में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण डांग में गिरा धोध झरना अतिप्रवाह हो रहा है।

 गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे शहरों और गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को कच्छ, जामनगर, जूनागढ़ और नवसारी में तैनात किया गया है, जो सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से हैं।

अधिकारियों के अनुसार सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कई गांव जलमग्न हो गए। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद शहर के भी कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और यात्रियों को असुविधा हुई।

अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण कच्छ स्थित गांधीधाम रेलवे स्टेशन जलमग्न हो गया, जबकि जूनागढ़, जामनगर, कच्छ, वलसाड, नवसारी, मेहसाणा और सूरत में कई गांव और कस्बे बाढ़ की चपेट में आ गए। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार जूनागढ़ जिले के विसावदर तालुका में शनिवार सुबह छह बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में 398 मिमी बारिश हुई।

एसईओसी के मुताबिक जामनगर जिले के जामनगर तालुका में 269 मिमी बारिश हुई जबकि वलसाड के कपराडा में 247 मिमी, कच्छ के अंजार में 239 मिमी, नवसारी के खेरगाम में 222 मिमी बारिश हुई और ये जिले सबसे अधिक प्रभावित रहे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शुक्रवार रात गांधीनगर में एसईओसी में अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की और उन्हें निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने सहित बचाव और राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक भूपेन्द्र पटेल ने जूनागढ़ और कच्छ के जिलाधिकारियों से बात की।

जिन्होंने उन्हें बारिश की स्थिति के बारे में जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि शनिवार को राज्य में बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी और रविवार तक स्थिति सामान्य होने लगेगी। हालांकि, विभाग ने रविवार सुबह तक उत्तर और दक्षिण गुजरात तथा सौराष्ट्र के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने यह भी कहा कि बुधवार सुबह तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

टॅग्स :गुजरातमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"