लाइव न्यूज़ :

गुजरातः 21 फरवरी से स्कूल और कॉलेज में सिर्फ ‘ऑफलाइन’ पढ़ाई, कल से 6 शहरों में रात्रि कर्फ्यू खत्म

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 18, 2022 14:05 IST

गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने एक ट्वीट में इस बाबत घोषणा की। वघानी ने कहा कि इस बीच, राज्य सरकार ने सरकारी प्राथमिक शिक्षकों के तबादले के 2012 के नियमों की समीक्षा की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद और वडोदरा में इसे और एक सप्ताह तक लागू रखने का फैसला लिया है।सूरत, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़, जामनगर और गांधीनगर में 19 फरवरी से रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी नहीं होगा।मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में दिन में हुई कोर कमेटी की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया।

अहमदाबादः गुजरात में स्कूल और कॉलेज 21 फरवरी से "पूरी तरह से ऑफ़लाइन" हो जाएंगे, जबकि आठ में से छह शहरों में रात का कर्फ्यू शुक्रवार से हटा लिया जाएगा। राज्य सरकार ने कोविड -19 में गिरावट के मद्देनजर यह फैसला किया। 

 

राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने एक ट्वीट में इस बाबत घोषणा की। वघानी ने कहा कि इस बीच, राज्य सरकार ने सरकारी प्राथमिक शिक्षकों के तबादले के 2012 के नियमों की समीक्षा की घोषणा की है। सरकार ने राज्य के छह शहरों में लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू 19 फरवरी से समाप्त करने जबकि अहमदाबाद और वडोदरा में इसे और एक सप्ताह तक लागू रखने का फैसला लिया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सूरत, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़, जामनगर और गांधीनगर में 19 फरवरी से रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी नहीं होगा, वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 25 फरवरी तक रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में दिन में हुई कोर कमेटी की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, पटेल ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने पाबंदियों में और छूट देने का फैसला लिया है ताकि कोविड के घटते मामलों की पृष्ठभूमि में व्यापार और अर्थव्यवस्था को और नुकसान ना पहुंचे।’’ मुख्यमंत्री ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगायी गई पाबंदियों का पालन करने के लिए जनता का धन्यवाद किया।

5 फरवरी को सरकार ने घोषणा की थी कि स्कूल 7 फरवरी से कक्षा 1 से 9 के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के साथ-साथ शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे। गुरुवार को प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को फिर से खोल दिया गया।  इस बीच, गृह विभाग ने एक आदेश जारी किया कि रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू अब केवल दो शहरों अहमदाबाद और वडोदरा में 18 फरवरी से 25 फरवरी तक लागू रहेगा।

 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियागुजरातGandhinagarकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी