लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने दिवाली पर किया ट्रैफिक जुर्माना न वसूलने का ऐलान, ओवैसी ने कहा, 'ऐसी रेवड़ी जनता की जान को जोखिम में डाल देगी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 22, 2022 16:06 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात की भाजपा सरकार के उस फैसले की आलोचना की है, जिसमें सरकार ने 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तारीख तक ट्रैफिक चालान पर जुर्माना नहीं वसूलने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात सरकार दिवाली के मौके पर नहीं वसूलेगी ट्रैफिक चालान, ओवैसी ने उठाया सवालओवैसी ने कहा कि गुजरात सरकार की रेवड़ी बोनस जनता की जान जोखिम में डाल देगीगुजरात के गृहमंत्री ने कहा, 21 से 27 अक्टूबर तक ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले से नहीं लेंगे जुर्माना

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात सरकार के उस फैसले पर सवाल खड़ा किया है, जिसमें गुजरात सरकार ने दीपावली के मौके पर लोगों को ट्रैफिक चालान से छूट प्रदान करने की घोषणा की है।

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी को गुजरात की भाजपा सरकार पर तब हमला करने का मौका मिल गया जब शनिवार की सुबह गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंघवी ने इस बात का ऐलान किया कि राज्य सरकार दिवाली के मौके पर जनता को विशेष छूट देते हुए 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तारीख तक ट्रैफिक चालान के जरिये जुर्माने की वसूली नहीं करेगी।

गुजरात सरकार के इस फैसले पर ऊंगली उठाते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा, "2021 में गुजरात में 15,200 सड़क यातायात दुर्घटनाएं हुईं> जिनमें 7,457 लोगों की जान चली गई। भाजपा गुजरात सरकार की रेवड़ी बोनस जनता की जान जोखिम में डाल देगी।"

गुजरात के गृहमंत्री सिंघवी ने इस बात की घोषणा की है कि दिवाली के मौके पर पूरे गुजरात में 21 से 27 अक्टूबर तक यातायात के नियमों को तोड़ने वाले से जुर्माना वसूलने की बजाय ट्रैफिक पुलिस उन्हें फूल देकर समझाएगी।

उन्होंने कहा, "आज से 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक गुजरात ट्रैफिक पुलिस नागरिकों से कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आपको (जनता को) यातायात नियमों का पालन नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर आप गलती करते हैं, तब भी आपको जुर्माना नहीं भरना होगा।"

मालूम हो कि गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि गुजरात सरकार का यह फैसला उसी चुनाव को देखते हुए जनता को लुभाने के लिए लिया गया है। गुजरात में भाजपा को आम आदमी पार्टी से बेहद कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

चूंकि आम आदमी पार्टी ने गुजरात की जनता के बीच कई तरह के मुफ्त योजनाओं का ऐलान किया है। इसी के मद्देनजर भाजपा की राज्य सरकार के मौजूदा ऐलान को देखा जा रहा है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीगुजरातBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह