लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने सेवारत डॉक्टरों के लिए एनपीए को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:44 IST

Open in App

गुजरात सरकार ने रविवार को सरकारी अस्पतालों के सेवारत डॉक्टरों और गुजरात चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान सोसाइटी (जीएमआईआरएस) मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुरूप नॉन-प्रैक्टिस एलाउंस को मंजूरी दे दी। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, जिनके पास राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी है, ने डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों के लिए इसे ‘‘रक्षाबंधन उपहार’’ के रूप में घोषित किया। शिक्षक इसके लिए दबाव बना रहे थे और यहां तक कि मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। पटेल के फेसबुक पृष्ठ पर एक नोट में कहा गया है, ‘‘उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सरकारी अस्पतालों के पात्र सेवारत डॉक्टरों और जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों को रक्षाबंधन उपहार के रूप में सातवें वेतन आयोग के अनुसार नॉन-प्रैक्टिस एलाउंस (एनपीए) को मंजूरी दी है।’’ गुजरात चिकित्सा शिक्षक संघ (जीएमटीए) के अध्यक्ष डॉ. रजनीश पटेल ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक स्वागत योग्य कदम है कि सरकार ने जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों और सेवारत डॉक्टरों की लंबित मांगों को स्वीकार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: पटेल या पाटिल हो सकते हैं नए प्रभारी, हटाए जाएंगे राधा मोहन सिंह!, कई नेता दौड़ में, देखें लिस्ट

भारतसंविधान, धर्मनिरपेक्षता की बातें हिंदुओं के बहुसंख्यक रहने तक ही हो पाएंगी : नितिन पटेल

भारतसंविधान, धर्मनिरपेक्षता की बातें हिंदुओं के बहुसंख्यक रहने तक ही हो पाएंगी : नितिन पटेल

भारतगुजरात में रक्षाबंधन के कारण 22 अगस्त को कोविड-19 टीकाकरण अभियान रहेगा स्थगित

भारतगुजरात बजट 2018: 1.84 लाख लड़कियों को दी जाएगी फ्री में साइकिल, 64 करोड़ का ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो