लाइव न्यूज़ :

गुजरात : कार और ट्रक की भिड़ंत में होमगार्ड के चार जवानों की मौत, एक अन्य घायल

By भाषा | Updated: October 1, 2021 13:19 IST

Open in App

खेड़ा (गुजरात), एक अक्टूबर गुजरात में खेड़ा जिले के कपड़वंज तहसील में शुक्रवार तड़के कार और ट्रक की भिड़ंत में कार में सवार होमगार्ड के चार जवानों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कावथ गांव के पास मोडासा-कपड़वंज रोड पर हुआ।

पुलिस उपनिरीक्षक जे के राणा ने बताया, ‘‘होम गार्ड के रूप में सेवारत और कपड़वंज कस्बा के निवासी पांच दोस्त कार से राजस्थान में रनुजा मंदिर का दर्शन करने के लिए गए थे। वापसी में उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रमेश झाला (55), महेश झाला (48), नरेंद्र राठौड़ (35), शैलेश राठौड़ (33) के तौर पर की गई है, जो कपड़वंज कस्बे के रहने वाले थे। वहीं, हादसे में घायल उनके दोस्त दिलीप सोलंकी (29) को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

राणा ने बताया कि मामले में कपड़वंज तालुका पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा-304(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज