लाइव न्यूज़ :

गुजरात: आम आदमी पार्टी के पांच और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए, आप ने पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया

By विशाल कुमार | Updated: January 21, 2022 09:50 IST

एपी उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज दारजी, आप गांधीनगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सावित्री शर्मा, आप के मनसा तालुका सचिव प्रवीण ठाकोर, मनासा तालुका के उपाध्यक्ष अजयसिंह चावड़ा और मनासा तालुका के सह सचिव पंकज कुमार परमार कोबा में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले दो वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।गांधीनगर के गुजरात भाजपा महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला की मौजूदगी में नए लोग पार्टी में शामिल हुए।वघेला ने कहा कि आप देश में अराजकता फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहती है।

अहमदाबाद:गुजरात की राजनीति में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) गुरुवार को तब एक और बड़ा झटका लगा जब दो वरिष्ठ नेताओं के बाद पांच अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। कुछ दिन पहले आप की गुजरात ईकाई के दो वरिष्ठ नेताओं विजय सुवाड़ा और महेश सवानी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

एपी उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज दारजी, आप गांधीनगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सावित्री शर्मा, आप के मनसा तालुका सचिव प्रवीण ठाकोर, मनासा तालुका के उपाध्यक्ष अजयसिंह चावड़ा और मनासा तालुका के सह सचिव पंकज कुमार परमार कोबा में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।  गुरुवार को गांधीनगर के गुजरात भाजपा महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला की मौजूदगी में नए लोग पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान वघेला ने कहा कि आप देश में अराजकता फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहती है। हाल ही में हुए गांधीनगर नगर निगम चुनाव के दौरान जनता ने आप के अराजकतावादी तत्वों को नकार दिया था।

बता दें कि, आप की गुजरात इकाई ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ‘‘दबाव की रणनीति और प्रलोभन’’ के माध्यम से उसे तोड़ने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :गुजरातआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह