लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सूरत की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम रूपाणी ने जांच के साथ किया मुआवजे का एलान

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 24, 2019 18:32 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आग लगने की इस घटना के लिए जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने  पीड़ितों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है। सीएम ने मृतकों के परिवारवालों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के सूरत में एक इमारत में आग लगने से हड़कंप।हासदे में 15 लोगों के मरने की बात कही जा रही है।

गुजरात के सूरत में शुक्रवार (24 मई) को एक इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत बताई जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सूरत के पुलिस कमिश्नर सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना जाहिर की है। 

पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा है, ''सूरत में आग त्रासदी से अत्यंत पीड़ा हो रही है। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। जो लोग घायल हुए हैं उनके लिए प्रार्थना है कि वे जल्दी ठीक हो जाएं। गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन से कहा है कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए।''

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आग लगने की इस घटना के लिए जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने  पीड़ितों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है। सीएम ने मृतकों के परिवारवालों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा की।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह आग सूरत के सरथाना इलाके में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 18 गाड़ियां को मौके पर रवाना किया गया था।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे में मरने वालों में ज्यादातर छात्र थे। तक्षशिला कॉम्प्लेक्स नाम की इमारत में आग लगी। बताया जा रहा है कि यहां छात्रों के लिए कोचिंग सेंटर चलता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण कोचिंग सेंटर में आग लगी। आग इतनी भीषण लगी कि जान बचाने की खातिर कई छात्र ऊपर से कूद नीचे कूद गए।

 

टॅग्स :गुजरातसूरतभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"