लाइव न्यूज़ :

गुजरात के वलसाड की फार्मा कंपनी में धमाका; 2 की मौत, 2 घायल; आग बुझाने में पानी का इस्तेमाल नहीं कर सके दमकलकर्मी

By अनिल शर्मा | Updated: February 28, 2023 07:49 IST

एक दमकल अधिकारी राहुल मुरारी ने कहा कि "हमें फोन आया कि आग लग गई है। अब तक दो शव मिले हैं। दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जब मैं दमकलकर्मियों के साथ यहां पहुंचा तो कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था।''

Open in App
ठळक मुद्दे वलसाड जिले के सरिगाम जीआईडीसी केमिकल जोन में वैन पेट्रोकेम फार्मा कंपनी में अचानक विस्फोट हुआ। घटना के दौरान इमारत का एक हिस्सा गिर गया।बचाव कार्य मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुआ।

वलसाड: गुजरात के वलसाड जिले में सोमवार रात एक फार्मा कंपनी में अचानक हुए विस्फोट के बाद दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, वलसाड जिले के सरिगाम जीआईडीसी केमिकल जोन में वैन पेट्रोकेम फार्मा कंपनी में अचानक विस्फोट हुआ। घटना के दौरान इमारत का एक हिस्सा गिर गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने के मुताबिक, हादसे में घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल गाड़ियों को भी सेवा में लगाया गया। हालांकि, अग्निशामक आग बुझाने के लिए पानी का उपयोग नहीं कर सके, क्योंकि वे उस रसायन के बारे में नहीं अनजान थे, जिसकी वजह से विस्फोट हुआ था। 

एक दमकल अधिकारी राहुल मुरारी ने कहा कि "हमें फोन आया कि आग लग गई है। अब तक दो शव मिले हैं। दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जब मैं दमकलकर्मियों के साथ यहां पहुंचा तो कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। हम आग बुझाने का अभियान शुरू नहीं कर सकते क्योंकि हम सुनिश्चित नहीं हैं कि कौन सा रसायन है, जिससे आग लगी है।" 

वलसैद के एसपी विजय सिंह गुर्जर ने कहा, "कल रात करीब 11.30 बजे सरिगाम जीआईडीसी की एक कंपनी में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।" बचाव कार्य मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुआ। विस्फोट के कारण और कारखाने के अंदर श्रमिकों की स्थिति का अभी पता नहीं चल पाया है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :वलसाडअग्निकांडगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल