लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election Result: भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह; पीएम मोदी, अमित शाह होंगे शामिल

By अनिल शर्मा | Published: December 08, 2022 1:59 PM

चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में रुझानों में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है। वहीं राज्य में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी को 6 सीटों पर आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा।भाजपा ने गुजरात में शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजा रुझानों में 159 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजा रुझानों में 159 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह रुझान आंकड़ों में तब्दील हो जाते हैं तो भाजपा की राज्य में ऐतिहासिक जीत मानी जाएगी।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने ऐलान किया है कि गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा और भूपेंद्र भाई पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। भाजपा भूपेंद्र पटेल को सीएम उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है और वे राज्‍य की सत्ता की बागडोर 12 दिसंबर को संभालेंगे। सीआर पाटिल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

जीत का कारण मोदी जी और अमित भाई शाह का मार्गदर्शन भी हैः भूपेंद्र पटेल 

वहीं  गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर भाजपा पर अटूट भरोसा दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। हमने जनता का विश्वास बनाकर रखा है। पटेल ने यह भी कहा कि हमारी जीत का कारण मोदी जी और अमित भाई शाह का मार्गदर्शन भी है।

रुझानों के मुताबिक भाजपा को 53.62 प्रतिशत मत मिलते दिख रहे हैं जबकि कांग्रेस को 26.57 और आप को 12.80 प्रतिशत। भाजपा राज्य में 27 साल से शासन कर रही है। लिहाजा माना जा रहा था कि इस बार एंटी इनकंबेंसी फैक्टर काम करेगा। हालांकि सत्ता विरोधी लहर के बीच मोदी का चेहरा भाजपा ने आगे कर दिया था। 

चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में रुझानों में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है। वहीं राज्य में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी को 6 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। 

राज्य में जीत के ऐतिहासिक आंकड़ें देखें तो साल 1985 में कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अब तक की सर्वाधिक 149 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा का विधानसभा चुनावों में अब तक का सर्वाधिक सीटों का रिकॉर्ड 127 (साल 2002) रहा है। गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा 3 सीट जीत चुकी है और रुझानों में 159 सीटों पर आगे चल रही है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIAS Transfer 2024: लोकसभा चुनावों से पहले थोक भाव में फेरबदल, कलेक्टर और डीडीओ इधर से उधर, 50 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

कारोबारPM Modi In Gujarat: गृह राज्य गुजरात को पीएम मोदी देंगे कई तोहफा, 5950 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, देखें शेयडूल

भारतगुजरातः प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की अनुमति को अनिवार्य बनाने पर विचार करेगी सरकार, सीएम  भूपेंद्र पटेल ने कहा-घटनाओं का अध्ययन कराने का सुझाव मांगा

भारतGujarat Rajya Sabha Elections: गुजरात कांग्रेस ने चुनाव से पहले मानी हार!, राज्यसभा की तीन सीट पर भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं, जानें विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

भारतCyclone Biparjoy: पीएम मोदी ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर की बात; चक्रवात की स्थिति का लिया जायजा, गिर वन में शेरों की सुरक्षा पर जताई चिंता

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब एग्जिट पोल में इंडिया ब्लॉक को ज्यादातर सीटें मिलने का अनुमान, बीजेपी को बड़ा फायदा

भारतSikkim Assembly Elections 2024 Result: बाईचुंग भूटिया 4012 मतों से पिछड़े, 10 सालों में छठी चुनावी पराजय के करीब

भारतExit Poll: हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा और पीएम मोदी का जलवा बरकरार, इन चार राज्यों से जीत सकती है 145 सीटें

भारतLok Sabha Elections 2024: 45 घंटे घ्यान के बाद दिल्ली लौटे पीएम मोदी, बाढ़ और भीषण गर्मी को लेकर करेंगे बैठक, नई सरकार के 100 दिन कार्यक्रम पर चर्चा

भारतBorduria-Bogapani and Changlang South Seat Assembly Election Results 2024 Live: भाजपा ने एनसीपी और नेशनल पीपुल्स पार्टी को हराकर इन सीटों पर किया कब्जा, अपडेट