लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने स्वीकारी गुजरात-हिमाचल की हार, ट्वीट कर नई सरकारों को दी बधाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 17:21 IST

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है।

Open in App

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। दोनों राज्यों में बनने जा रही बीजेपी सरकार को बधाई दी है।

राहुल गांधी ने कर कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के फैसले को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है। मैं उन गुजरात और हिमाचल के लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अपना प्यार जताया। 

उन्होंने कहा कि मेरे कांग्रेस के भाइयों और बहनों, आप पर मुझे गर्व है. आप उन लोगों से अलग हैं क्योंकि आपने उनसे शालीनता के साथ लड़ाई की. आपने बता दिया कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत शालीनता और साहस है.

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार स्वीकार कर ली। वीरभद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं। जनादेश को स्पष्ट रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि किसी को विजयी बनान जनता का निर्णय है। यह उनका अधिकार है।

छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र ने प्रचार अभियान में कमी के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दोषी ठहराया। उन्होंने 6,051 वोटों के अंतर से अर्की सीट पर जीत हासिल की। जो भी त्रुटि रही हो, मैंने अपने संसाधनों के भीतर राज्य में अकेले प्रचार किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। वीरभद्र ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर दोष लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि चुनाव मेरे नेतृत्व में हुआ और मैं हार स्वीकार करता हूं।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017राहुल गाँधीगुजरात विधानसभा चुनाव 2017गुजरात चुनावबीजेपीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार