लाइव न्यूज़ :

फैक्ट्री मालिक ने पहले दलित को बनाया बंधक, फिर की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 21, 2018 12:02 IST

देशभर में दलितों पर हो रहे अत्याचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला गुजरात के राजकोट का है जहां एक दलित व्यक्ति बेरहमी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग उस दलित को रस्सी से बांधकर पीट रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मई। देशभर में दलितों पर हो रहे अत्याचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला गुजरात के राजकोट का है जहां एक दलित व्यक्ति बेरहमी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग उस दलित को रस्सी से बांधकर पीट रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब पहला शख्स दलित व्यक्ति को मारते-मारते थक जाता है तब दूसरा शख्स उसे मारने आता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलित कचरा उठाने काम करता है। वह रोज की तरह अपनी पत्नी के साथ कचरा सफाई के लिए निकला था। इस दौरान एक फैक्ट्री के पास वह अपनी पत्नी के साथ कचरा उठा रहा था लेकिन फैक्ट्री के लोगों ने उसे चोर समझ लिया और बिना पूछताछ के उसे मारने लगे। इस वीडियो में फैक्ट्री के दो कर्मचारी और फैक्ट्री का मालिक दलित को लोहे की रॉड से बेरहमी से मारते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दलित की पत्नी की भी बुरी तरह से पिटाई की गई है। फैक्ट्री मालिक सहित कई लोगों ने कचरा बीनने वाली महिला को मारपीट कर वहां से भगा दिया। लेकिन दलित व्यक्ति को बंधक बना लिया। इसके बाद उसे इतना मारा गया कि वो मौके पर ही वो दलित शख्स बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हांलाकि अब तक किसी की भी गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है। वहीं इस मामले में दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी ने दलित की पिटाई का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा है, मुकेश वानिया को फैक्ट्री के मालिक ने बुरी पीटा और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही उनकी पत्नी को भी बुरी तरह से पीटा गया।

टॅग्स :गुजरातदलित विरोधएससी-एसटी एक्टजिग्नेश मेवानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण