लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल होना चाहता था गुजरात का दंपति, पाकिस्तानी ऐजेंट ने ईरान में बनाया बंधक, रिहाई के लिए मांग रहा पैसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2023 11:55 IST

गुजरात के एक दंपति को ईरान में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार ईरान में पाकिस्तान के एक एजेंट ने इन्हें बंधक बनाया है और पैसे की मांग की जा रही है।

Open in App

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर के नरोदा के रहने वाले एक दंपति ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की योजना बनाई थी लेकिन उसे ईरान में पाकिस्तान के एक एजेंट ने बंधक बना लिया है और उनकी रिहाई के लिए पैसे की मांग कर रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुलिस उपायुक्त (अपराध) चैतन्य मांडलिक ने कहा कि इस संबंध में नरोदा इलाके के कृष्णानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि चूंकि यह घटना देश के बाहर हुई है, इसलिए अपराध शाखा ईरान में भारतीय दूतावास से साथ संपर्क करेगी ताकि जोड़े की रिहाई सुनिश्चित की जा सके। 

मांडलिक ने बताया कि दोनों की पहचान पंकज पटेल और उनकी पत्नी निशा पटेल के तौर पर हुई है और दोनों की उम्र 29 साल है। जोड़े के परिवार द्वारा कृष्णनगर पुलिस के साथ साझा किए गए विवरण के अनुसार, दोनों अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करना चाहते थे और हैदराबाद के एक एजेंट के संपर्क में आए, जिसने उनके लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की।

पुलिस ने कहा कि एजेंट की योजना के अनुसार दंपति को ईरान के तेहरान में उतरना था और फिर निर्देश के अनुसार आगे बढ़ना था।

अधिकारियों ने बताया कि जोड़ा योजना के तहत ईरान के तेहरान पहुंचा। हालांकि, यहां एक पाकिस्तानी एजेंट उन्हें एक होटल में ले गया और फिरौती के लिए बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट और उसके साथियों ने पंकज पटेल की पिटाई की और उसका वीडियो परिवार को भेज जोड़े की रिहाई के लिए बड़ी रकम मांगी है।

टॅग्स :गुजरातअमेरिकाईरानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील