लाइव न्यूज़ :

गुजरात में फिर से पटेल राज की वापसी के संकेत, चुनाव पूर्व सर्वे भारी पड़ा विजय रुपाणी को

By हरीश गुप्ता | Updated: September 12, 2021 16:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भारी लोकप्रियता के बावजूद  182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 99 सीट हासिल करने में पसीना आ गया.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने दूसरी ओर पिछले चुनाव से 16 सीटें ज्यादा जीतते हुए विधायकों की संख्या को 77 तक पहुंचा दिया था.अगस्त 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल से इस्तीफा लेकर महत्वहीन नेता विजय रुपाणी को चुनकर मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी गई थी.जपा नेतृत्व रुपाणी के पक्ष में था और मोदी को उसकी बात माननी पड़ी.

नई दिल्लीः  गुजरात के मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा देने वाले विजय रुपाणी की किस्मत का फैसला वैसे तो 18 दिसंबर 2017 को ही हो गया था, जब गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भारी लोकप्रियता के बावजूद  182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 99 सीट हासिल करने में पसीना आ गया. कांग्रेस ने दूसरी ओर पिछले चुनाव से 16 सीटें ज्यादा जीतते हुए विधायकों की संख्या को 77 तक पहुंचा दिया था.

उस वक्त नोटबंदी को हार की वजह करार दिया गया था, लेकिन भाजपा के भीतर सबको पता था कि इसकी वजह पार्टी की अंदरूनी वर्चस्व की लड़ाई और पटेल समुदाय की नाराजगी है.  अगस्त 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल से इस्तीफा लेकर महत्वहीन नेता विजय रुपाणी को चुनकर मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी गई थी.

भाजपा नेतृत्व रुपाणी के पक्ष में था और मोदी को उसकी बात माननी पड़ी. तभी यह साफ हो चुका था कि अगला विधानसभा चुनाव विजय रुपाणी के नेतृत्व में नहीं लड़ा जाएगा. इसका पहला संकेत जुलाई 2020 में मिला जब सी.आर. पाटिल को एकाएक गुजरात भाजपा का प्रमुख बना दिया गया. पाटिल मोदी के बेहद विश्वासपात्र हैं.

इसके अलावा कोविड-19 से निपटने में भी रुपानी बुरी तरह से नाकाम साबित हुए. इसके बाद जुलाई 2021 में मनसुखभाई मंडाविया का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पद पर चौंकाने वाला प्रमोशन आया. दो बार के राज्यसभा सांसद मंडाविया को 2012 में विधानसभा टिकट तक नहीं दिया गया था जबकि वह 2007 का चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीते थे. गुजरात में अनेक भाजपाई मंडाविया को मुख्यमंत्री के पद के काबिल समझते हैं. 

ये हैं मुख्यमंत्री पद के दावेदार 

जानकारी के अनुसार गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, आर.सी. फाल्दू और प्रफुल्ल खोदा पटेल (प्रशासक, दादरा व नागर हवेली व लक्षद्वीप) भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. लेकिन जैसा कि राजनीति में होता है हमेशा चौंकाने वाले नाम की गुंजाईश बनी ही रहती है.

टॅग्स :गुजरातBJPविजय रुपानीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए