लाइव न्यूज़ :

Gujarat Cabinet: सीएम भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट का विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ; पढ़ें पूरी लिस्ट

By अंजली चौहान | Updated: October 17, 2025 12:41 IST

Gujarat Cabinet: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में पहला बड़ा फेरबदल है, मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरे गुजरात मंत्रिमंडल द्वारा इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुई है।

Open in App

Gujarat Cabinet: गुजरात में आज बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। भाजपा के इन नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। गुजरात सरकार ने 26 मंत्रियों के साथ एक नए मंत्रिमंडल की घोषणा की, जिसमें क्रिकेट रवींद्र जड़ेजा की पत्नी रीवाबा जाडेजा भी शामिल हैं। यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को छोड़कर पूरे मंत्रिमंडल द्वारा अपना इस्तीफा सौंपने के ठीक एक दिन बाद आया है।

रीवाबा जड़ेजा के अलावा स्वरूपजी ठाकोर, प्रवेनकुमार माली, रुशिकेश पटेल, दर्शन वाघेला, कुंवरजी बावलिया, अर्जुन मोढवाडिया, परषोत्तम सोलंकी, जितेंद्र वाघानी, प्रफुल्ल पंशेरिया, हर्ष सांघवी और कनुभाई देसाई भी नई कैबिनेट का हिस्सा बने हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर नए मंत्रियों की सूची सौंपी। शपथ ग्रहण समारोह महात्मा मंदिर में सुबह 11:30 बजे हो रहा है, जो पटेल के कार्यभार संभालने के बाद पहला बड़ा फेरबदल होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पटेल के बीच देर रात हुई बैठक के बाद अंतिम सूची पर मुहर लग गई। गुरुवार देर रात गांधीनगर सर्किट हाउस में नड्डा के आगमन के बाद यह रात्रिभोज दो घंटे से ज़्यादा समय तक चला। उनके साथ गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और संगठन महासचिव रत्नाकर भी थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री की बैठक के बाद चुनिंदा मंत्रियों को उनके शामिल होने की जानकारी दी जाएगी। बाद में, शाम 4:30 बजे, भाजपा साबरमती रिवरफ्रंट पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगदीशभाई विश्वकर्मा के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित करेगी।

नया मंत्रिमंडल 2022 के मंत्रिमंडल से बड़ा होने की संभावना है, जिसमें सिर्फ़ 17 मंत्री थे, जो गुजरात के हाल के इतिहास में सबसे कम मंत्रियों में से एक है। निकाय चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र, इस फेरबदल का उद्देश्य सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को व्यापक बनाना है, खासकर ओबीसी और पाटीदार नेताओं के बीच, और सौराष्ट्र की मज़बूत उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

टॅग्स :गुजरातगुजरात सीएमभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?