लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बीएसएफ ने हरामी नाला से पांच पाकिस्तानी नौकाएं कीं जब्त

By भाषा | Updated: October 12, 2019 16:31 IST

शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली पांच पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार रात 10 बजकर 45 मिनट के करीब एकल इंजन वाली पांच नौकाएं जब्त की गईं। इस क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया जो अब भी जारी है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली पांच पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की हैं।

शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि कच्छ जिले के निकट क्रीक क्षेत्र से शुक्रवार रात 10 बजकर 45 मिनट के करीब एकल इंजन वाली पांच नौकाएं जब्त की गईं।

बयान के अनुसार, "इस क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया जो अब भी जारी है। अब तक इस क्षेत्र से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।" सर क्रीक क्षेत्र में स्थित हरामी नाले से बीएसएफ बीते कुछ महीनों के दौरान छोड़ी गई कई पाकिस्तानी नौकाएं जब्त कर चुका है। 

इससे पहले अगस्त महीने में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले के निकट भारत-पाक सीमा के पास स्थित ‘हरामी नाला’ क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली दो परित्यक्त पाकिस्तानी नौकाओं को बरामद किया था।

बता दें कि ‘हरामी नाला’ सरक्रीक क्षेत्र में स्थित एक निष्क्रिय संकरा जलमार्ग है, जहां से बीएसएफ के पाकिस्तानी मछुआरों या परित्यक्त नौकाओं को पकड़ने की रिपोर्ट सामने आती है। इस साल मई में बीएसएफ ने इस क्षेत्र से मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका को जब्त किया था जबकि नौका पर सवार मछुआरे वहां से भागने में सफल रहे थे।

टॅग्स :पाकिस्तानगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज