लाइव न्यूज़ :

गुजरात: CAA के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली, लोगों ने पीएम मोदी को भेजे 42000 पोस्टकार्ड

By एएनआई | Updated: January 18, 2020 15:36 IST

बीजेपी की लोकसभा सांसद रंजनबेन भट्ट ने इस रैली का नेतृत्व किया था उन्होंने कहा कि यह वड़ोदरा में रहने वाले लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया और उनकी प्रशंसा करने का संकेत है।

Open in App
ठळक मुद्देआपको बता दें कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार (18 जनवरी) को वाराणसी में सीएए के समर्थन में  रैली निकालने के लिए कहा है।इस रैली को केंद्रीय स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र  देव सिंह संबोधित करेंगे।

गुजरात के वड़ोदरा जिले के लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 42,000 पोस्टकार्ड भेजे हैं। वड़ोदरा में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार (17जनवरी) को डाकघर में पोस्टकार्ड भेजने से पहले स्थानीय इलाकों में रैलियां भी निकाली थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीजेपी की लोकसभा सांसद रंजनबेन भट्ट ने इस रैली का नेतृत्व किया था उन्होंने कहा कि यह वड़ोदरा में रहने वाले लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया और उनकी प्रशंसा करने का संकेत है। जो काम प्रधानमंत्री  मोदी ने किया है।

रंजनबेन ने कहा  'हमारी पार्टी के कार्यकर्ता आगे आए और लोगो से मुलाकात की। हमने लोगों से सीएए के समर्थन में पोस्कार्ड भरने के लिए कहा। लेकिन उनमें से बहुत सारे लोगों ने खुद ही सीएए और पीएम मोदी के लिए समर्थन दिखाया। आज, हमने 42 हजार पोस्टकार्ड भेजे हैं। इसके अलावा 20-25 हजार लोग भी आने वाली तारीख में सीएए के समर्थन में पोस्टकार्ड भेजेंगे।'

उन्होंने आगे बताया 'वड़ोदरा के लोग नरेंद्र मोदी जी के साथ हैं और इनका समर्थन करने का यही तरीका है।'

आपको बता दें कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार (18 जनवरी) को वाराणसी में सीएए के समर्थन में  रैली निकालने के लिए कहा है। इस रैली को केंद्रीय स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र  देव सिंह संबोधित करेंगे। इसके अलावा 19 जनवरी को गोरखपुर में होनी  वाली रैली को मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष संबोधित करेंगे। सीएए के समर्थन में तीसरे दिन 21 जनवरी को लखनऊ में रैली की जाएगी।

22 जनवरी को यूपी के मेरठ जिले में होने वाली रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार