लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मोरवा हडफ के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

By भाषा | Updated: May 2, 2021 13:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो मई गुजरात के पंचमहल जिले की मोरवा हडफ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा की निमिषा सुथार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश कटारा से आगे चल रही हैं।

निर्दलीय विधायक भूपेंद्रसिंह खांट को अवैध जाति प्रमाणपत्र जमा करने को लेकर मई 2019 में अयोग्य ठहराये जाने के कारण मोरवा हडफ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था। इस मुद्दे पर उनकी अपील बाद में गुजरात उच्च न्यायालय में खारिज हो गई थी। खांट का इस साल जनवरी में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया था।

मोरवा हडफ सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले चरण की मतगणना के बाद सुथार को 11,240 मत मिले जबकि कटारा 3547 से पीछे चल रहे हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार सुशीलाबेन मैडा को अब तक 243 मत मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र