लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस ने कसी कमर, आदिवासी और पाटीदारों पर निगाहें, 80 सीटों पर ओबीसी का दबदबा

By शीलेष शर्मा | Updated: March 30, 2022 17:25 IST

Gujarat Assembly Elections 2022: 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 182 सीटों वाली विधानसभा में 77 सीटें जीती थीं। दूसरे छोटे दलों से गठबंधन करने की योजना भी तैयार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे शक्ति सिंह गोहिल फिलहाल कुछ भी खुलासा करने को तैयार नहीं हैं।राष्ट्रवादी कांग्रेस सहित कुछ अन्य दलों से कांग्रेस चुनवी गठबंधन करने की इच्छुक है।27 सीटों पर आदिवासी समुदाय का और 60 सीटों पर पाटीदार फ़ैसला करने की हैसियत रखते हैं।

नई दिल्लीः लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस ने दिसंबर में होने वाले गुजरात विधान चुनावों के लिये अभी से मोर्चा खोल दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके अपने गृह प्रदेश में चुनौती देने के लिये कुछ दूसरे छोटे दलों से गठबंधन करने की योजना भी तैयार कर रही है।

हालांकि पार्टी के नेता शक्ति सिंह गोहिल फिलहाल कुछ भी खुलासा करने को तैयार नहीं थे, लेकिन जो संकेत मिले उससे साफ था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस सहित कुछ अन्य दलों से कांग्रेस चुनवी गठबंधन करने की इच्छुक है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 182 सीटों वाली विधानसभा में 77 सीटें जीती थीं।

पार्टी मुख्य रूप से ओबीसी,अनुसूचित जाति, जनजाति मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यही कारण है कि आदिवासियों की भूमि अधिग्रहण करने के भाजपा सरकार के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने भी इस वोट बैंक को थामने के लिये फिलहाल अपने फैसले को ठंडे बस्ते में डालने की घोषणा कर दी है।

राज्य में 80 सीटों पर ओबीसी का दबदबा है, जबकि 27 सीटों पर आदिवासी समुदाय का और 60 सीटों पर पाटीदार फ़ैसला करने की हैसियत रखते हैं। कांग्रेस इन तीनों समुदायों को थामने में अभी से जुट गयी है। गोहिल का मानना था कि भाजपा में इस समय घबराहट है इसके लिये मोदी बार बार गुजरात दौड़ रहे हैं। भाजपा की राज्य सरकार आदिवासियों को रिझाने के लिये बंधु कल्याण योजना चला रही है लेकिन कांग्रेस का दावा था कि उसका परंपरागत वोट उसे छोड़ कर कहीं जाने वाला नहीं है। 

कांग्रेस ने जेनी थुम्मर को गुजरात महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया

कांग्रेस ने गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर जेनी थुम्मर को रविवार को नियुक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य में पार्टी की महिला ईकाई के प्रमुख के तौर पर थुम्मर की नियुक्ति की। गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। थुम्मर ने गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर गायत्रीबा वाघेला का स्थान लिया है।

महिला कांग्रेस प्रमुख नेटा डीसूजा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं माननीय सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी का गुजरात में संगठनात्मक बदलाव के लिए आभार व्यक्त करती हूं। गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर सुश्री जेनी को मेरी शुभकामनाएं।’’ कांग्रेस ने पिछले सप्ताह पार्टी की गुजरात ईकाई में बदलाव करते हुए 25 उपाध्यक्ष और 75 महासचिवों की नियुक्ति की थी।

गुजरात कांग्रेस ने राज्य विधानसभा से पहले सोशल मीडिया टीम का पुनर्गठन किया

कांग्रेस की गुजरात इकाई ने इस वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी सोशल मीडिया टीम को पुनर्गठित किया है और पार्टी के कामों के बारे में मतदाताओं तक जानकारी पहुंचाने तथा फर्जी खबरों से निपटने के लिए लगभग 200 कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल किया है।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि नयी भर्तियों में जिला और मेट्रो स्तर पर 41 अध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 44 सचिव और 60 कार्यकारी समिति के सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा,‘‘ पार्टी ने चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति का प्रबंधन करने के लिए नयी टीम बनाने की घोषणा की।

पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं, और पार्टी आने वाले दिनों में सोशल मीडिया पर एक बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बना रही है।’’ दोशी ने कहा कि इस टीम में समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है ‘‘अन्य राजनीतिक दलों की तरह भुगतान करके लोग नहीं लाए गए हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ वे प्रेरित करेंगे और हमारे अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नेटवर्क स्थापित करेंगे,जो पहले ही सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, ताकि पार्टी से जुड़ी फर्जी खबरों और गलत जानकारियों से निपटते हुए आगामी चुनाव में प्रभावी भूमिका निभा सकें।’’

टॅग्स :कांग्रेसगुजरातBJPनरेंद्र मोदीराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट