लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः प्रशांत किशोर से मिले पाटीदार नेता नरेश पटेल, कांग्रेस, भाजपा और आप के कई नेता से कर चुके हैं मुलाकात

By भाषा | Updated: April 23, 2022 20:56 IST

Gujarat Assembly Election 2022: नरेश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच पाटीदार नेता ने कहा कि श्री खोडलधाम मंदिर ट्रस्ट द्वारा जनता के बीच एक सर्वेक्षण कराया जा रहा है, जिसके आधार पर वह फैसला करेंगे कि किस पार्टी के साथ जुड़ना है। श्री खोडलधाम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तीनों दलों - कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी - के नेताओं ने उनसे मुलाकात की है। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नरेश पटेल को पार्टी में शामिल करने का सुझाव दिया है।गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने हाल में नरेश पटेल को कांग्रेस में शामिल करने में हो रही ''देरी'' पर सवाल उठाया था।

राजकोटः गुजरात के प्रभावशाली पाटीदार नेता नरेश पटेल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात की थी, हालांकि, गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले वह किस राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं, इसे लेकर उन्होंने अंतिम फैसला नहीं किया है।

नरेश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच पाटीदार नेता ने कहा कि श्री खोडलधाम मंदिर ट्रस्ट द्वारा जनता के बीच एक सर्वेक्षण कराया जा रहा है, जिसके आधार पर वह फैसला करेंगे कि किस पार्टी के साथ जुड़ना है। नरेश पटेल श्री खोडलधाम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख हैं।

पटेल का कहना है कि तीनों दलों - कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी - के नेताओं ने उनसे मुलाकात की है। सूत्रों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व को दिसंबर में प्रस्तावित गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नरेश पटेल को पार्टी में शामिल करने का सुझाव दिया है।

उल्लेखनीय है कि पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एवं गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने हाल में नरेश पटेल को कांग्रेस में शामिल करने में हो रही ''देरी'' पर सवाल उठाया था।

गुजरात में पाटीदार समुदाय की आबादी 11-12 प्रतिशत है जो राज्य में कई विधानसभा सीटों के परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं। राजकोट हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पटेल ने संवाददातओं कहा, ''मैं कल (शुक्रवार) दिल्ली में एक वैवाहिक समारोह में शरीक हुआ, जहां कई दलों के नेताओं से मुलाकात हुई।

मैं खासतौर पर किसी का नाम नहीं लूंगा। मैं इस तथ्य से भी इनकार नहीं करता कि मैंने प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की। शादी समारोह में मैंने उनसे मुलाकात की लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं दो मई को कांग्रेस में शामिल होने जा रहा हूं।'' उन्होंने कहा कि शादी समारोह में नेताओं से हुई मुलाकात आधिकारिक नहीं बल्कि अनौपचारिक थी। 

टॅग्स :गुजरातAam Aadmi Partyप्रशांत किशोरकांग्रेसहार्दिक पटेलनरेश पटेलNaresh Patel
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?