लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने की 22 उम्मीदवारों की एक और घोषणा

By भाषा | Updated: November 1, 2022 20:34 IST

आम आदमी पार्टी ने अभी तक कुल 108 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। आप एकमात्र राजनीतिक दल है जिसमें गुजरात में असन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने अभी तक कुल 108 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैंएकमात्र राजनीतिक दल है जिसने गुजरात चुनावों के मद्देनजर 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा की

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को 22 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की। पार्टी ने अभी तक कुल 108 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। आप एकमात्र राजनीतिक दल है जिसमें गुजरात में असन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा की है। 

गौरतलब है कि गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दिसंबर में चुनाव होने हैं। आप की राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने बताया कि पार्टी की युवा मोर्चा के नेता युवराजसिंह जडेजा उत्तरी गुजरात की दाहेगाम सीट से चुनाव लड़ेंगे। अहमदाबाद की एलिसब्रिज, नारणपुरा और मणिनगर सीटों पर आप ने क्रमश: पारस शाह, पंकज पटेल और विपुल पटेल को टिकट दिया है। 

पार्टी ने कोली जाति के नेता राजू सोलंकी को भावनगर पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया है। सोलंकी पिछले ही सप्ताह आप में शामिल हुए हैं। गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल